Mohini Ekadashi 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार 2025 में मोहिनी एकादशी व्रत 08 मई, गुरुवार को है।
Mohini Ekadashi 2025: वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस बार मोहिनी एकादशी 08 मई को पड़ रही है. इस दिन भगवान विष्णु के निमित्त व्रत करने से व्यक्ति को सभी प्रकार की मोहमाया से मुक्ति मिलती है और जीवन में तरक्की मिलती है. शास्त्रों के अनुसार प्राचीन समय में देवताओं और दानवों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था. इस मंथन में जब अमृत निकला तो उसे पाने के लिए देवताओं और दानवों में युद्ध छिड़ गया. तब भगवान विष्णु ने इसी तिथि पर मोहिनी रूप में अवतार लिया था. मोहिनी रूप में उन्होंने अमृत लेकर देवताओं को उसका सेवन करा दिया था.।
मोहिनी एकादशी व्रत से पूरी होंगी मनोकामनाएं
मोहिनी एकादशी व्रत गुरुवार को है। इसलिए मान्यताओं के अनुसार इस दिन {रविवार को छोड़कर} भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी और पीपल के पेड़ की भी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। मान्यता है कि माता लक्ष्मी ऐसे भक्तों के यहां स्थाई रूप से निवास करती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
कहा जाता है कि रविवार के दिन पीपल की पूजा नहीं करनी चाहिए। अन्यथा व्रती को धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक मान्यता है कि रविवार को पीपल के पेड़ के नीचे नहीं जाना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है।
मोहिनी एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त
गुरुवार, 8 मई 2025 को मोहिनी एकादशी
एकादशी तिथि प्रारम्भ- 07 मई 2025 प्रातः 10:19 बजे एकादशी तिथि समाप्त - 08 मई 2025 को दोपहर 12:29 बजे 9 मई को पारण (उपवास तोड़ने) का समय - सुबह 05:34 बजे से सुबह 08:16 बजे तक पारण तिथि, द्वादशी समाप्ति समय - दोपहर 02:56 बजे