Thiruparankundram Murugan Temple, Madurai : आज यानी बुधवार को मदुरै में थिरुपरनकुंद्रम मंदिर में भगवान सुब्रमण्यम और देवी मीनाक्षी के विवाह का जश्न मनाया गया। भगवान सुब्रमण्यम और देवी मीनाक्षी के दिव्य विवाहोत्सव के हजारों भक्त ने दर्शन किए। मंदिर में भगवान सुब्रमण्यम और देवी मीनाक्षी के विवाह का दिव्य दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ देखने लायक थी। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर सुब्रमण्यम भगवान कौथ है और थिरुपरनकुंद्रम मंदिर का इतिहास क्या है। अगर नहीं जानते हैं तो आज इस खबर में भगवान सुब्रमण्यम, देवी मीनाक्षी और थिरुपरनकुंद्रम मंदिर के बारे में विस्तार से जानेंगे।
थिरुपरनकुंद्रम मुरुगन मंदिर निकाली गई रथ यात्रा
तमिलनाडु के प्रसिद्ध थिरुपरनकुंद्रम मुरुगन मंदिर में चल रहे पंगुनी महोत्सव के तहत आज भगवान मुरुगन की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस पवित्र आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान मुरुगन के विशाल रथ को भक्ति भाव से खींचा। पूरे शहर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां भक्त "आरोहर" के जयकारों के साथ ही भगवान के सुसज्जित रथ को खींच रहे थे।