विज्ञापन
Home  dharm  monthly vrat tyohar january 2024 list of fasts and festivals

Monthly Vrat Tyohar January 2024: जानिए, जनवरी महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की सूची और तिथि

jeevanjaliPublished by:
कोमल
सार

Monthly Vrat Tyohar January 2024: पौष महीने का सनातन धर्म में बहुत अधिक महत्व है इस महीने कई मुख्य त्योहार और व्रत मनाए जाते हैं इसमे लोहड़ी और मकर संक्रांति बहुत प्रमुख माने जाते हैं।

मासिक व्रत त्यौहार जनवरी 2024
Monthly Vrat Tyohar January 2024: पौष महीने का सनातन धर्म में बहुत अधिक महत्व है  इस महीने कई मुख्य त्योहार और व्रत मनाए जाते हैं इसमे लोहड़ी और मकर संक्रांति बहुत प्रमुख माने जाते हैं। आपको बता दें कि पौष महीने में  मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते है जिसे सूर्य उत्तरायण भी कहा जाता है मकर संक्रांति का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना गया है आपको बता दें कि  भगवान श्रीकृष्ण ने भागवत गीता में अर्जुन को उपदेश देते हुए कहा था कि हे पार्थ!सूर्य उत्तरायण के दौरान जो भी व्यक्ति अपने प्राण त्यागता है वह दोबारा इस धरती पर लौट कर नहीं आता है यही वजह है कि भीष्म पितामह ने सूर्य उत्तरायण होने के बाद  माघ माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण को प्रणाम करके अपने प्राण त्यागे थे । चलिए जनवरी महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों के बारे में आपको बताते हैं


 

जनवरी 2024 व्रत-त्योहार सूची 

03 जनवरी - मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है।
04 जनवरी- कालाष्टमी,  इस दिन काल भैरव देव की पूजा की जाती है।
07 जनवरी-   सफला एकादशी । इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
09 जनवरी- प्रदोष व्रत । प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत  हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर  रखा जाता है। 
09 जनवरी-  मासिक शिवरात्रि। शिव पुराण में ऐसा वर्णन है कि इस दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती परिणय सूत्र में बंधे थे।हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। 
11 जनवरी-  पौष अमावस्या। पौष अमावस्या के दिन पूजा,  दान और जप-तप किया जाता है।
14 जनवरी- विनायक चतुर्थी । इस दिन विधिपूर्वक भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
14 जनवरी-  लोहिड़ी ।
15 जनवरी -  मकर संक्रांति। इस दिन खरमास समाप्त होगा।  मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 
16 जनवरी-  बिहू और  स्कंद षष्ठी।
17 जनवरी -  गुरु गोबिन्द सिंह जयन्ती।
18 जनवरी- मासिक दुर्गाष्टमी । इस  दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा  की  पूजा की जाती है।
20 जनवरी-  मासिक कार्तिगाई ।
21 जनवरी- तैलंग स्वामी जयन्ती ।
21 जनवरी-  पौष पुत्रदा एकादशी जयंती। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है।
22 जनवरी -  कूर्म द्वादशी ।
23 जनवरी-  सुभाष चन्द्र बोस जयंती ।
23 जनवरी-प्रदोष व्रत ।
25 जनवरी- पौष पूर्णिमा है, इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियाों में स्नान और ध्यान  करने का विधान है।
26 जनवरी -  माघ महीने की शुरुआत होगी । इस दिन गणतंत्र दिवस भी मनाया जाएगा ।
29 जनवरी-  लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी ।

यह भी पढ़ें- Mokshada Ekadashi 2023: 22 या 23 दिसंबर 2023 कब है मोक्षदा एकादशी ?जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel