Mohini Ekadashi 2025 Upay: वैदिक पंचांग के अनुसार, साल में कुल 24 एकादशी का व्रत रखा जाता है। हर महीने में दो बार एकादशी व्रत रखा जाता है. मान्यता है कि एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु और जगत के पालनहार माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है
Mohini Ekadashi 2025 Upay: वैदिक पंचांग के अनुसार, साल में कुल 24 एकादशी का व्रत रखा जाता है। हर महीने में दो बार एकादशी व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु और जगत के पालनहार माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं, वैशाख माह को माघ और कार्तिक माह जितना ही पवित्र माना जाता है। ऐसे में वैशाख माह की एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैशाख महीने में मोहिनी एकादशी का व्रत भी रखा जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन कुछ ऐसे उपाय होते हैं, जिन्हें करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
कब मनाई जाएगी मोहिनी एकादशी?
वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। बता दें कि मोहिनी एकादशी की शुभ तिथि 7 मई को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगी और समाप्ति 8 मई को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगी। यानी उदया तिथि के अनुसार, मोहिनी एकादशी का व्रत 8 मई को रखा जाएगा।
करें ये उपाय
तुलसी - मोहिनी एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे गाय के घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए तुलसी के पौधे की सात परिक्रमा करें। ऐसा करने से आपका पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा और आपके स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। गोमती चक्र - अगर व्यापार में परेशानी आ रही है तो मोहिनी एकादशी के दिन 11 गोमती चक्र और 3 छोटे एकाक्षी नारियल लें। इन्हें मंदिर में स्थापित करें और धूपबत्ती, दीप आदि से पूजा करें। पूजा के बाद गोमती चक्र और एकाक्षी नारियल को पीले कपड़े में बांधकर ऑफिस या दुकान के मुख्य द्वार पर टांग दें। इस उपाय से व्यापार चलने लगेगा। केले का पेड़ - अगर घर में पति-पत्नी के बीच झगड़ा रहता है तो मोहिनी एकादशी के दिन केले के पेड़ की धूपबत्ती, रोली-चावल आदि से पूजा करें और भगवान विष्णु को केसर मिला दूध चढ़ाएं। कुछ देर बाद इसे प्रसाद के रूप में पी लें। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर हो जाएंगे। अटका हुआ धन - अगर आपका पैसा किसी के पास अटका हुआ है तो मोहिनी एकादशी के दिन एक गोमती चक्र लें और शाम को अंधेरा होने पर घर से बाहर किसी सुनसान जगह या खाली जगह पर जाकर गड्ढा खोदकर उस गड्ढे में भगवान विष्णु का नाम लेते हुए गोमती चक्र दबा दें। भगवान से प्रार्थना करें कि वह व्यक्ति आपका पैसा वापस लौटा दे. इस उपाय से आपका काम बन जाएगा। यह भी पढ़ें- Vaishakh Maas 2025 Upay: विवाह में आ रही है दिक्कत, तो वैशाख माह में करें ये उपाय
यह भी पढ़ें- Mohini Ekadashi: भगवान श्री राम ने रखा था मोहिनी एकादशी का व्रत, जानें इसका महत्व