विज्ञापन
Home  dharm  mata lakshmi women should not make mistakes in their homes otherwise poverty comes

Mata Lakshmi: महिलाएं अपने घरों में भूलकर न करें गलतियां, वरना चली आती है कंगाली

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Mata Lakshmi: सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। बता दें कि धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए विधि-विधान से पूजा-पाठ किया जाता है। इसके साथ ही प्रतिदिन के आचरण का भी विशेष महत्व है।

Mata Lakshmi
Mata Lakshmi: सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। बता दें कि धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए विधि-विधान से पूजा-पाठ किया जाता है। इसके साथ ही प्रतिदिन के आचरण का भी विशेष महत्व है। कई बार अनजाने में की गई कुछ छोटी-छोटी गलतियां हमारे घर में दरिद्रता को आमंत्रित करती हैं और फिर लाख कोशिशों के बावजूद आर्थिक परेशानियां खत्म नहीं होती हैं। हर घर की खुशहाली उस महिला पर निर्भर करती है जो पूरे परिवार का ख्याल रखती है और घर-गृहस्थी संभालती है। 

कई बार घर की महिलाएं जाने-अनजाने में कुछ गलतियां कर देती हैं, जिसका असर घर की आर्थिक स्थिति और खुशहाली पर पड़ता है। आइए जानते हैं वो कौन सी गलतियां हैं जिनसे महिलाओं को बचना चाहिए।

झाड़ू का अनादर न करें

शास्त्रों के अनुसार, झाड़ू में देवी लक्ष्मी का वास होता है। अगर महिलाएं झाड़ू को लात मारती हैं या गलत जगह फेंकती हैं, तो इसे देवी लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। देवी लक्ष्मी ऐसे घरों से दूरी बना लेती हैं। झाड़ू को हमेशा सम्मान के साथ सही जगह पर रखें।

दरवाजे का सम्मान करें

अगर महिलाएं दरवाजे को पैर से लात मारकर खोलती या बंद करती हैं, तो यह भी देवी लक्ष्मी का अपमान करने जैसा है। दरवाजे को हमेशा सम्मानपूर्वक अपने हाथ से खोलें और बंद करें। 

दहलीज पर बैठकर खाना

हिंदू धर्म में दहलीज पर बैठकर खाना खाना अशुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है और घर में बर्बादी होती है।

शाम या रात में झाड़ू न लगाएं

शास्त्रों के अनुसार शाम या रात में झाड़ू लगाने से घर में दरिद्रता आती है। झाड़ू हमेशा सुबह के समय लगाना चाहिए।

सुबह जल्दी उठने की आदत डालें

जो महिलाएं देर से सोती हैं, उनके घर में आलस्य और नकारात्मकता बढ़ती है, जिसके कारण परिवार के सदस्यों को असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है।

रात में खुले बाल रखकर न सोएं

रात में खुले बाल रखकर सोने से नकारात्मक शक्तियां आकर्षित होती हैं। इसलिए खुले बाल रखकर न सोएं।

नकारात्मक सोच और आलोचना से बचें

जो महिलाएं हमेशा नकारात्मक सोच में डूबी रहती हैं, दूसरों की आलोचना और बुराई करने में लगी रहती हैं और बिना वजह दूसरों के घर के मामलों में दखल देती हैं, उनके घर में सुख-शांति नहीं रहती।

यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर घर के इन स्थानों पर जलाएं दीपक, घर में बनी रहेगी बरकत

यह भी पढ़ें- Vaisakha Amavasya Upay: वैशाख अमावस्या के दिन जरूर करें ये खास उपाय, पितृ दोष व कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel