Margashirsha Masik Shivratri 2023: मासिक शिवरात्रि हर महीने में मनाई जाती है आपको बता दें कि मासिक शिवरात्रि के दिन विधि-विधान से देवों के देव महादेव का पूजन किया जाता है,ऐसा कहा जाता है जो भी व्यक्ति इस दिन विधि-विधान से महादेव का पूजन करता है उसे अक्षय फल की प्राप्ति होती है आपको बता दें कि इस बार मासिक शिवरात्रि बहुत ही खास होने वाली है ज्योतिषों का ऐसा मानना है कि मासिक शिवरात्रि के दिन बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं चलिए आपको बताते हैं इस बार मासिक शिवरात्रि कब मनाई जाएगी
कब है मासिक शिवरात्रि
हिंदू पंचांग के अनुसार, मासिक शिवरात्रि 11 दिसबंर के दिन शनिवार को सुबह 7:10 मिनट से शुरू होगी। साथ ही इस तिथि की समाप्ति 12 दिसंबर, रविवार सुबह 6:24 मिनट पर होगी। ऐसे में इस बार मासिक शिवरात्रि की उपासना 11 दिसंबर को की जाएगी।
पूजा विधि
मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करें
इसके बाद इस दिन महादेव का विशेष पूजन करें
इस दिन महादेव को बेलपत्र,धतूरा, भांग आदि चढ़ाना चाहिए
इसलिए आपनी पूजा में इन चीजों को जरूर शामिल करें।
इसके साथ शिव व्रत कथा का पाठ करें ।
पूजा के अंत में कपूर की आरती से महादेव की आरती करें ।
मासिक शिवरात्रि में शिव गायत्री मंत्र का करें जाप
''ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।''
अपनी राशि के अनुसार करें शिव मंत्रों का जाप
मेष – मेष राशि के जातकों को ॐ नम: शिवाय।। मंत्र का जाप करना चाहिए
वृष – वृष राशि के जातकों कों ॐ नागेश्वराय नमः।। मंत्र का जाप करना चाहिए
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों कों ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम:।। मंत्र का जाप करना चाहिए
कर्क – कर्क राशि के जातकों को ॐ चंद्रमौलेश्वर नम:।। मंत्र का जाप करना चाहिए
सिंह – सिंह राशि के जातकों को ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम:।। मंत्र का जाप करना चाहिए
कन्या – कन्या राशि के जातकों को ॐ नमो शिवाय कालं ॐ नम:।। मंत्र का जाप करना चाहिए
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को ॐ हौम ॐ जूँ स:।। मंत्र का जाप करना चाहिए
धनु – धनु राशि के जातकों को ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नम:।। मंत्र का जाप करना चाहिए
मकर – मकर राशि के जातकों को ॐ हौम ॐ जूँ स:।। मंत्र का जाप करना चाहिए
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को ॐ हौम ॐ जूँ स:।। मंत्र का जाप करना चाहिए
मीन – मीन राशि के जातकों को ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नम:।। मंत्र का जाप करना चाहिए
शिव स्तुति
आशुतोष शशाँक शेखर,
चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,
कोटि नमन दिगम्बरा ॥
निर्विकार ओमकार अविनाशी,
तुम्ही देवाधि देव,
जगत सर्जक प्रलय करता,
शिवम सत्यम सुंदरा ॥
निरंकार स्वरूप कालेश्वर,
महा योगीश्वरा,
दयानिधि दानिश्वर जय,
जटाधार अभयंकरा ॥
शूल पानी त्रिशूल धारी,
औगड़ी बाघम्बरी,
जय महेश त्रिलोचनाय,
विश्वनाथ विशम्भरा ॥
नाथ नागेश्वर हरो हर,
पाप साप अभिशाप तम,
महादेव महान भोले,
सदा शिव शिव संकरा ॥
जगत पति अनुरकती भक्ति,
सदैव तेरे चरण हो,
क्षमा हो अपराध सब,
जय जयति जगदीश्वरा ॥
जनम जीवन जगत का,
संताप ताप मिटे सभी,
ओम नमः शिवाय मन,
जपता रहे पञ्चाक्षरा ॥
आशुतोष शशाँक शेखर,
चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,
कोटि नमन दिगम्बरा ॥
कोटि नमन दिगम्बरा..
कोटि नमन दिगम्बरा..
कोटि नमन दिगम्बरा..