Mahashivratri 2025: सुख, समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि पर शिव की पूजा करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि शिव सच्चे भक्तों से बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
Mahashivratri 2025: सुख, समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि पर शिव की पूजा करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि शिव सच्चे भक्तों से बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को है, यह दिन किसी त्यौहार से कम नहीं है। इस साल महाशिवरात्रि पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जिसका लाभ कुछ विशेष राशियों को मिलेगा। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर महादेव की कृपा से किन राशियों को धन, नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा।
महाशिवरात्रि 2025 शुभ संयोग
26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर श्रवण नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस दिन श्रवण नक्षत्र सुबह से शाम 5:08 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दिन बुध, शनि और सूर्य तीनों ही कुंभ राशि में रहेंगे। ऐसे में बुधादित्य योग, त्रिग्रही योग बन रहा है। जो कई राशियों के लिए शुभ साबित होगा।
महाशिवरात्रि 2025 राशियों के लिए लाभ
मेष - महाशिवरात्रि मेष राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आ रही है। पद के साथ-साथ धन में भी वृद्धि के योग हैं। जिस काम को करने के बारे में आप कई दिनों से सोच रहे थे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। व्यापार को सुचारू रूप से चलाने की योजनाएं फलीभूत होंगी। नए अवसर आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का मौका देंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी हुई है। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। सिंह - महाशिवरात्रि पर सिंह राशि वालों पर भी शिव की कृपा बरसेगी। इस दिन बन रहे दुर्लभ संयोग आपकी तरक्की की राह आसान करेंगे। सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। वाहन, प्रॉपर्टी, मकान खरीदने के प्रबल योग हैं। धन की आवक बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा। मिथुन - मिथुन राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि शुभ साबित होगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो व्यापार में आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है। जो लंबे समय तक फल प्रदान करेगी। शिव और शनि की कृपा से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- Hanuman Ji Ke Puja: क्या महिलाएं भी कर सकती हैं हनुमान जी की पूजा, जानें नियम
यह भी पढ़ें- Hanuman Ji: हनुमान जी की पूजा इन तीन लोगों को जरूर करनी चाहिए, पूरी होती है हर मनोकामना