विज्ञापन
Home  dharm  hanuman ji ke puja can women also worship hanuman ji know the rules

Hanuman Ji Ke Puja: क्या महिलाएं भी कर सकती हैं हनुमान जी की पूजा, जानें नियम

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Hanuman Ji Ke Puja: हनुमान जी को कलयुग का देवता कहा जाता है। सच्चे मन से उनकी पूजा करने वालों की मनोकामनाएं बजरंगबली जरूर पूरी करते हैं। हालांकि, महिलाओं को उनकी पूजा करते समय कुछ नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

Hanuman Ji Ke Puja
Hanuman Ji Ke Puja: हनुमान जी को कलयुग का देवता कहा जाता है। सच्चे मन से उनकी पूजा करने वालों की मनोकामनाएं बजरंगबली जरूर पूरी करते हैं। हालांकि, महिलाओं को उनकी पूजा करते समय कुछ नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। महिलाओं के जीवन में हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए हनुमान जी की पूजा करती हैं।

पवित्रता का रखें ख्याल: महिलाओं को हनुमान जी की पूजा करते समय पवित्रता का खास ख्याल रखना चाहिए। महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान हनुमान जी की पूजा नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा पूजा से पहले नहाना और साफ कपड़े पहनना भी जरूरी है।

मंत्रों का जाप करें: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महिलाओं को हनुमान जी की पूजा करते समय हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और अन्य हनुमान मंत्रों का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इन मंत्रों का जाप करने से हनुमान जी की कृपा मिलती है और सभी परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही साथ बजरंग बली का आशीर्वाद भी मिलता है।

इन 4 बातों का ध्यान रखकर महिलाएं हनुमान जी की पूजा को और भी फलदायी बना सकती हैं। हनुमान जी की कृपा से उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

कुछ अन्य जरूरी बातें-

महिलाओं को हनुमान जी को सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए।

बता दें कि महिलाओं को हनुमान जी को चोला नहीं चढ़ाना चाहिए।

महिलाओं को कभी भी हनुमान जी की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए।

महिलाओं को धीमी आवाज में हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

इन बातों का ध्यान रखकर महिलाएं हनुमान जी की पूजा सफलतापूर्वक कर सकती हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Magh Purnima 2025 Daan: माघ पूर्णिमा के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, बनेगा 144 साल बाद शुभ संयोग

यह भी पढ़ें- Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा पर करें नवग्रह से जुड़े उपाय, मिट जाएंगे सारे कष्ट

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel