Hanuman Ji: सनातन धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही मंगलवार के दिन व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक को मनचाहा फल मिलता है। साथ ही सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।
Hanuman Ji: सनातन धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही मंगलवार के दिन व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक को मनचाहा फल मिलता है। साथ ही सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र भी करियर में सफलता पाने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने की सलाह देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किन लोगों को हनुमान जी की पूजा जरूर करनी चाहिए?
मेष और वृश्चिक
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं और देवता हनुमान जी हैं। इन दोनों राशियों के जातकों को हनुमान जी की पूजा जरूर करनी चाहिए। हनुमान जी की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी तरह के दुख और परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही करियर और व्यापार से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं।
मेष और वृश्चिक राशि के जातकों में नेतृत्व करने का गुण होता है। सरकारी क्षेत्र में भी इनका प्रदर्शन बेहतर रहता है। ज्योतिषियों के अनुसार मेष और वृश्चिक राशि के जातक सरकारी क्षेत्र में सर्विस करते हैं। इसके अलावा ये अपने खुद के व्यापार में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं और पूजन के देवता महादेव हैं। इस राशि में मंगल उच्च का होता है। वहीं न्याय के देवता शनि देव ने लंका में हनुमान जी की रक्षा करने के बाद उनसे वादा किया था कि वे उनके भक्तों को कभी नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। इसलिए ज्योतिषी शनि की बाधा दूर करने के लिए हनुमान जी की पूजा करने की सलाह देते हैं।
अगर आपकी राशि मकर है तो आपको हनुमान जी की पूजा जरूर करनी चाहिए। हनुमान जी की पूजा करने से करियर और व्यापार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। इस राशि के जातक सफल व्यवसायी होते हैं। मकर राशि के जातकों को मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही रोजाना सुबह और शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा मंगलवार के दिन लाल रंग की चीजों का दान करें। यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2025 Date: फाल्गुन माह का पहला प्रदोष कब है, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त व योग
यह भी पढ़ें- Hanuman Ji Ke Puja: क्या महिलाएं भी कर सकती हैं हनुमान जी की पूजा, जानें नियम