facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  magh purnima 2025 take bath and donate coincidence know auspicious time

Magh Purnima 2025: माघी पूर्णिमा पर इस संयोग में करें स्नान और दान, जानें शुभ मुहूर्त

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Magh Purnima 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह को दान-पुण्य के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस माह की पूर्णिमा को बहुत ही शुभ तिथि माना जाता है। इसे माघी पूर्णिमा भी कहते हैं।

Magh Purnima 2025
Magh Purnima 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह को दान-पुण्य के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस माह की पूर्णिमा को बहुत ही शुभ तिथि माना जाता है। इसे माघी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है। माघ मास की पूर्णिमा पर भाग्य और आर्थिक पक्ष को मजबूत करने का शुभ अवसर होता है। इस बार माघ पूर्णिमा शुभ संयोग में आ रही है।

उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज ने बताया, वैदिक पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी 2025 को शाम 6:55 बजे प्रारंभ होगी और 12 फरवरी 2025 को शाम 7:22 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 बुधवार को मनाई जाएगी।

माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:19 से 06:10 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:07 से 06:32 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
अमृत काल: शाम 05:55 से 07:35 बजे तक

144 साल बाद बन रहा है शुभ संयोग

शास्त्रों के अनुसार इस साल माघ मास की पूर्णिमा तिथि 12 फरवरी को है। इस माघ पूर्णिमा पर 144 साल बाद शुभ संयोग बन रहा है, क्योंकि इस दिन महाकुंभ का चौथा शाही स्नान है। इस दिन स्नान और दान का बहुत ही खास महत्व होता है। साथ ही इस दिन सत्य नारायण की कथा सुनने का भी विधान है। यदि कोई व्यक्ति पूरे माघ महीने में गंगा स्नान नहीं कर पाया हो तो उसे माघ मास की पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान अवश्य करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

यह भी पढ़ें- Magh Purnima 2025 : माघ पूर्णिमा के दिन कैसे करें श्री हरी और मां लक्ष्मी की पूजा, जानें विधि व महत्व

यह भी पढ़ें- Magh Purnima 2025: पूर्णिमा के दिन इस चीज के न लगाएं भगवान विष्णु को भोग, वरना आ जाएगी दिक्कत

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel