Magh Purnima 2025: माघ मास की पूर्णिमा तिथि 12 फरवरी को मनाई जाएगी। इस वर्ष महाकुंभ होने के कारण इस तिथि पर महास्नान होने जा रहा है। इस दिन श्रद्धालुओं को देश की विभिन्न पवित्र नदियों में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
Magh Purnima 2025: माघ मास की पूर्णिमा तिथि 12 फरवरी को मनाई जाएगी। इस वर्ष महाकुंभ होने के कारण इस तिथि पर महास्नान होने जा रहा है। इस दिन श्रद्धालुओं को देश की विभिन्न पवित्र नदियों में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता भी स्वर्ग छोड़कर मनुष्य रूप में संगम में स्नान करने के लिए मृत्युलोक में आते हैं। इस दिन श्री हरि, मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा का विधान है, मान्यता है कि इनकी विधिवत पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन सत्यनारायण व्रत कथा का भी बहुत महत्व है।
इस दिन क्यों नहीं है माघ पूर्णिमा
मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान या गंगा जल से स्नान करने से मनुष्य के सभी दुख-दर्द नष्ट हो जाते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इस दिन पीपल के पेड़ पर जलाभिषेक करना शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी को शाम 06 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी, जो 12 फरवरी को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि को मान्यता प्राप्त है, इस कारण माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जाएगी।
कैसे करें पूजा?
इस दिन साधक को सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना चाहिए। अगर आप गंगा में स्नान कर रहे हैं तो बेहतर है, अन्यथा आप घर पर ही गंगाजल से स्नान कर सकते हैं। स्नान करते समय मां गंगा का स्मरण जरूर करें। इसके बाद गंगा तट पर या घर के मंदिर में दीपक जलाएं और फिर सभी देवी-देवताओं को गंगाजल से स्नान कराएं। अगर संभव हो तो व्रत भी रखें।
भगवान विष्णु को कैसे लगाएं भोग?
xxइस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसे में भगवान विष्णु को गंगाजल से स्नान कराएं और उन्हें तुलसी, मिठाई आदि अर्पित करें। याद रखें कि शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान विष्णु बिना तुलसी के भोग स्वीकार नहीं करते हैं। इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करें।
पूर्णिमा पर चंद्रदेव की पूजा की जाती है, इसलिए चंद्रोदय के बाद चंद्रमा की पूजा जरूर करें। मान्यता है कि चंद्रमा को जल चढ़ाने से पापों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन और धन का दान जरूर करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Magh Purnima 2025 Upay: माघ पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
यह भी पढ़ें- Maha Shivratri 2025 Upaay: महाशिवरात्रि के दिन करें षोडशोपचार की पूजा, जानें विधि व उपाय