Magh Purnima 2025 Daan: हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह को दान-पुण्य के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस माह की पूर्णिमा अत्यंत शुभ तिथि मानी जाती है। इसे माघी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है।
Magh Purnima 2025 Daan: हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह को दान-पुण्य के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस माह की पूर्णिमा अत्यंत शुभ तिथि मानी जाती है। इसे माघी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है। माघ मास की पूर्णिमा पर भाग्य और आर्थिक पक्ष को मजबूत करने का शुभ अवसर होता है। इस बार माघ पूर्णिमा शुभ संयोग में आ रही है। आइए उज्जैन के पंडित आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि इस बार कौन-कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं और किन चीजों का दान करना शुभ है।
144 साल बाद बनेगा माघ पूर्णिमा पर शुभ संयोग
वैदिक ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, साल 2025 में पड़ने वाली माघ मास की पूर्णिमा तिथि 12 फरवरी को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस माघ पूर्णिमा पर 144 साल बाद शुभ संयोग बन रहा है, क्योंकि इस दिन महाकुंभ का चौथा शाही स्नान है। इस दिन स्नान और दान का बहुत ही विशेष महत्व होता है। साथ ही इस दिन सत्य नारायण की कथा सुनने का भी विधान है। अगर कोई व्यक्ति पूरे माघ महीने में गंगा स्नान नहीं कर पाया है तो उसे माघ महीने की पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान अवश्य करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
इन चीजों का दान जरूर करें
फल- अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित है तो उसे कार्तिक पूर्णिमा के दिन फलों का दान करना चाहिए। इस दान से स्वास्थ्य लाभ होता है और इस दान को करने से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Trending Video
गुड़- अगर लंबे समय से तरक्की में बाधा आ रही है या कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, पैसा फंसा हुआ है तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों को गुड़ का दान करें। इससे दरिद्रता दूर होती है। सभी बाधाएं समाप्त होती हैं। अन्न- शास्त्रों में दूसरों को दान करने को श्रेष्ठ माना गया है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न का दान जरूर करना चाहिए। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन अन्न का दान करने से व्यक्ति के घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है। श्रृंगार का सामान- कई विवाहित महिलाएं अपने पति और बच्चों की लंबी उम्र के लिए कई व्रत रखती हैं। इसी तरह कार्तिक पूर्णिमा पर विवाहित महिलाओं को श्रृंगार का सामान दान करना चाहिए। इसमें हरी चूड़ियां, साड़ी, सिंदूर, बिंदी आदि दान करना बहुत शुभ माना जाता है। यह भी पढ़ें- Kumbh Sankranti 2025: कुंभ संक्रांति के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, मिलेगा शुभ परिणाम
यह भी पढ़ें- Magh Purnima 2025: माघी पूर्णिमा पर इस संयोग में करें स्नान और दान, जानें शुभ मुहूर्त