Kumbh Sankranti 2025: कुंभ संक्रांति सूर्य के मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश का प्रतीक है, जो अपने आप में बहुत शुभ है। महाकुंभ के कारण कुंभ संक्रांति का महत्व और भी बढ़ गया है। इस दौरान श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए गंगा नदी में जाते हैं और पूजा-पाठ के साथ दान भी करते हैं।
Kumbh Sankranti 2025: कुंभ संक्रांति सूर्य के मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश का प्रतीक है, जो अपने आप में बहुत शुभ है। महाकुंभ के कारण कुंभ संक्रांति का महत्व और भी बढ़ गया है। इस दौरान श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए गंगा नदी में जाते हैं और पूजा-पाठ के साथ दान भी करते हैं। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने का विधान है।
कहा जाता है कि जो लोग इस तिथि पर सच्ची भावना से पूजा करते हैं, उन्हें सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस साल कुंभ संक्रांति का पर्व 12 फरवरी 2025, बुधवार को मनाया जाएगा, तो आइए जानते हैं इस दिन क्या दान करना शुभ माना जाता है?
कुंभ संक्रांति पर इन खास चीजों का करें दान
गुड़ का दान
कुंभ संक्रांति के दिन स्नान और दान का बहुत महत्व है। इस दिन गुड़ का दान करना बहुत अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि गुड़ का दान करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही रिश्तों में मधुरता आती है।
Trending Video
तिल का दान
कुंभ संक्रांति पर तिल का दान बहुत शुभ माना जाता है। इसका संबंध शनिदेव से है। और इस दिन सूर्य देव मकर राशि से कुंभ राशि में जाते हैं। भगवान शनिदेव कुंभ राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस दिन तिल का दान करना चाहिए। इससे शनि के बुरे प्रभावों से राहत मिलती है। साथ ही पितृ दोष भी समाप्त होता है।