Magh Gupt Navratri 2025: हिंदू धर्म में गुप्त नवरात्रि को विशेष अवसर माना जाता है। इस दौरान देवी दुर्गा की कृपा पाने के लिए विशेष साधनाएं और उपाय किए जाते हैं। देवी महालक्ष्मी और मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए यह समय बेहद शुभ माना जाता है।
Magh Gupt Navratri 2025: हिंदू धर्म में गुप्त नवरात्रि को विशेष अवसर माना जाता है। इस दौरान देवी दुर्गा की कृपा पाने के लिए विशेष साधनाएं और उपाय किए जाते हैं। देवी महालक्ष्मी और मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए यह समय बेहद शुभ माना जाता है। गुप्त नवरात्रि के दौरान किए जाने वाले धार्मिक अनुष्ठान जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करते हैं और सुख, समृद्धि और सफलता प्रदान करते हैं। अगर आप भी इस पावन अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं तो कुछ सरल उपाय अपनाकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
गुप्त नवरात्रि पर करें ये उपाय
गायत्री मंत्र और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें
इस पावन काल में प्रतिदिन सुबह-शाम गायत्री मंत्र और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना लाभकारी होता है। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करता है और घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
आर्थिक समृद्धि के उपाय
अगर आप धन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को गुलाब के फूल और कपूर चढ़ाएं। यह उपाय आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक है और नए अवसरों के द्वार खोलता है।
सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ
गुप्त नवरात्रि के दौरान सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ विशेष फलदायी माना जाता है। यह पाठ जीवन की कठिनाइयों को दूर करने और मनचाही सफलता पाने में मदद करता है। अगर इसे दुर्गा सप्तशती के साथ पढ़ा जाए तो इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।