विज्ञापन
Home  dharm  lucky zodiac signs people these 3 zodiac signs can become rich due to navpancham rajyoga know what will be the

Lucky Zodiac Signs: नवपंचम राजयोग से धनवान बन सकते हैं ये 3 राशि के लोग, जानें क्या पड़ेगा प्रभाव

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रह अपने विशेष प्रभावों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन शनि इनमें सबसे खास और महत्वपूर्ण ग्रह है। आपको बता दें, ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्यायाधीश, कर्मफलदाता और दंडाधिकारी का दर्जा प्राप्त है।

Lucky Zodiac Signs
Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रह अपने विशेष प्रभावों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन शनि इनमें सबसे खास और महत्वपूर्ण ग्रह है। आपको बता दें, ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्यायाधीश, कर्मफलदाता और दंडाधिकारी का दर्जा प्राप्त है। वे व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल देते हैं। इतना ही नहीं शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। वे एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं, जिसके कारण जातकों पर उनका प्रभाव भी लंबे समय तक रहता है। 

वर्तमान में शनि मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में आने के बाद वे कई ग्रहों के साथ युति भी बनाएंगे, जिसका असर कई राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार 5 अप्रैल को न्याय के देवता शनि मंगल के साथ 120 डिग्री पर रहेंगे, जिससे नवपंचम राजयोग बनेगा। इस दौरान नवरात्रि का संयोग होने से माता महागौरी की कृपा भी जातकों पर बनी रहेगी। ऐसे में इन तीन राशियों के जातकों को कोर्ट-कचहरी के मामलों और संपत्ति प्राप्ति में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं भाग्यशाली राशियों के बारे में।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग शुभ रहने वाला है। आपको व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा। परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। शनि के प्रभाव से आपको काम में सफलता और तरक्की मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। धन लाभ के भरपूर अवसर मिलेंगे। मेहनत के दम पर आप अच्छा मुकाम हासिल कर पाएंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों को नवपंचम राजयोग से विशेष लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता से लेकर रिश्तों में मजबूती आएगी। आप नया काम शुरू करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों से आपको राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में अचानक वृद्धि होगी। सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होंगी।

कुंभ राशि

नवपंचम राजयोग से आपको निवेश में बड़ा लाभ मिल सकता है। आप किसी नई योजना का हिस्सा बनेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आपको भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। करियर व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपको व्यापार में कोई बड़ा टेंडर मिलने की संभावना है। अविवाहित लोगों को जीवन में कोई साथी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Kanya Pujan 2025: नवरात्रि में क्यों होता है कन्या पूजन? जानें इससे जुड़ी पौराणिक कथा और महत्व

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: विवाह में अड़चन? इन उपायों से करें मां कात्यायनी को प्रसन्न, मिलेगी मनचाही सफलता

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel