Til Dwadashi 2025 Upay: आज यानी 9 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। माघ मास की द्वादशी तिथि का शास्त्रों में बहुत महत्व है। फिर चाहे वह माघ कृष्ण पक्ष की द्वादशी हो या शुक्ल पक्ष की द्वादशी। आपको बता दें कि द्वादशी तिथि पर माधव की पूजा का प्रावधान है।
Til Dwadashi 2025 Upay: आज यानी 9 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। माघ मास की द्वादशी तिथि का शास्त्रों में बहुत महत्व है। फिर चाहे वह माघ कृष्ण पक्ष की द्वादशी हो या शुक्ल पक्ष की द्वादशी। आपको बता दें कि द्वादशी तिथि पर माधव की पूजा का प्रावधान है। कहा भी गया है- अहोरात्रे द्वादश्याम माघ मास तु माधवम। राजसूयं वाप्नोति कुलं चैव समुद्धरेत्। अर्थात माघ मास की द्वादशी तिथि पर दिन-रात उपवास रखकर माधव की पूजा करने से उपासक को राजसूर्य यज्ञ का फल मिलता है और वह अपने कुल को मुक्ति दिलाता है।
मान्यता है कि तिल की उत्पत्ति भी द्वादशी के दिन हुई थी। इसलिए इस दिन तिल से भगवान विष्णु की पूजा करने और द्वादशी का व्रत रखने का प्रावधान है। इसके अलावा तिल द्वादशी के दिन तिल से स्नान और हवन करने का भी बहुत महत्व है। इस दिन ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में खूब मान-सम्मान, यश और हर तरह का लाभ मिलता है। इसलिए इस दिन इस खास अवसर का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं तिल द्वादशी के दिन क्या उपाय करने चाहिए।
अगर आप अपने जीवनसाथी की तरक्की सुनिश्चित करना चाहते हैं तो तिल द्वादशी के दिन आपको आटे को भूनकर उसमें थोड़े तिल डालकर प्रसाद बनाना चाहिए। अब इस प्रसाद को भगवान विष्णु को अर्पित करें और उनकी विधि-विधान से पूजा करें। पूजा के बाद खुद भी प्रसाद ग्रहण करें और अपने जीवनसाथी को भी खाने के लिए कुछ प्रसाद दें।
अगर आप अपने बेहतर और लंबे जीवन को सुनिश्चित करना चाहते हैं तो तिल द्वादशी के दिन आपको पानी में थोड़े तिल डालकर भगवान का ध्यान करते हुए स्नान करना चाहिए।
अगर आपने अभी-अभी कोई नया काम शुरू किया है और आप चाहते हैं कि आपका काम तेजी से आगे बढ़े, तो तिल द्वादशी के दिन आपको अपने घर या कार्यस्थल पर तिल से हवन करना चाहिए।
अगर आप अपने वैवाहिक रिश्ते में एक-दूसरे के प्रति स्नेह बनाए रखना चाहते हैं, तो तिल द्वादशी के दिन आपको माधव मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है- 'ॐ माधवाय नमः।' मंत्र जाप के बाद भगवान को कुछ मीठा अर्पित करें।
अगर आप पढ़ाई में अपने शिक्षकों का सहयोग चाहते हैं, तो तिल द्वादशी के दिन आपको पीले कपड़े में कुछ तिल बांधकर श्री विष्णु मंदिर में चढ़ाना चाहिए और भगवान से आशीर्वाद लेना चाहिए।