Ketu-Mercury Conjunction 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 18 साल केतु और बुध की युति होने वाली है। जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों की किस्मत बदलने वाली हैं।
Ketu-Mercury Conjunction 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि चक्र में अपनी स्थिति बदलते रहते हैं। इन ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों, मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं, देश और दुनिया पर पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार अगस्त 2025 के महीने में बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां छाया ग्रह केतु पहले से मौजूद हैं। इसके चलते सिंह राशि में 18 साल बाद केतु-बुध की युति बनने जा रही है।
बुध और केतु की युति कुछ भाग्यशाली राशियों की किस्मत चमकाएगी, जिसके चलते इन राशियों के करियर में तरक्की होगी और अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही लंबे समय से मनचाही गाड़ी या प्रॉपर्टी मिलने के अवसर भी मिल सकते हैं। आइए जानते हैं 18 साल बाद सिंह राशि में बुध और केतु की युति से किन राशियों को फायदा होने वाला है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध संचार, तर्क, वाणी, नौकरी और व्यापार का कारक ग्रह है। कुंडली में बुध ग्रह अगर अनुकूल स्थिति में हो तो व्यक्ति में कुशाग्र बुद्धि और अच्छी व्यापारिक समझ विकसित होती है। वहीं केतु एक छाया ग्रह है, जो वैराग्य, आध्यात्मिकता और त्वरित परिवर्तनों से जुड़ा है। केतु की ऊर्जा आत्मनिरीक्षण की है और धार्मिक मार्गों की ओर ले जाती है।
कुंडली में मजबूत केतु मुक्ति की शक्ति देता है, जबकि पीड़ित केतु भय, भ्रम और विभिन्न प्रकार की करियर समस्याओं का कारण बनता है। केतु बुध की युति धनु सहित 5 राशियों के सुख, धन और संपदा में वृद्धि करेगी।
वृषभ राशि
केतु बुध की युति वृषभ राशि वालों को अचानक धन दिला सकती है। अगर कड़ी मेहनत करने के बाद भी आपका काम समय पर पूरा नहीं हो रहा है, तो इस युति के शुभ प्रभाव से सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस राशि के जो जातक रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें इस दौरान अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिससे उन्हें अपना करियर शुरू करने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए केतु-बुध की युति काफी सकारात्मक साबित होगी। यह युति आपकी कुंडली के पहले भाव में बन रही है, जिससे इस दौरान आपका आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा। इस दौरान अचानक धन लाभ होने की संभावना है और आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा।
वृश्चिक राशि
Trending Video
केतु और बुध की युति के कारण वृश्चिक राशि के जातकों को निजी और पेशेवर जीवन में अच्छे लाभ मिलेंगे। वृश्चिक राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन सुरक्षित और स्थिर रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और छुट्टियों में कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।