facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  kedarnath dham doors opened dham decorated with 108 quintals of flowers cm dhami was present

Kedarnath Dham : केदारनाथ के खुले कपाट, 108 क्विंटल फूल से सजाया गया धाम, सीएम धामी रहे मौजूद

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Chardham Yatra 2025: आज आनी शुक्रवार को सुबह 7 बजे वृषभ लग्न में केदारनाथ मंदिर के कपाट खुल गया है। अब श्रद्धालुओं बाबा केदार का दर्शन कर सकते हैं। शुक्रवार की सुबह यानी आज केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान हजारों श्रद्धालु इस पावन क्षण के साक्षी बने।

Chardham Yatra 2025
Chardham Yatra 2025: आज आनी शुक्रवार को सुबह 7 बजे वृषभ लग्न में केदारनाथ मंदिर के कपाट खुल गया है। अब श्रद्धालु बाबा केदार का दर्शन कर सकते हैं। शुक्रवार की सुबह यानी आज केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान हजारों श्रद्धालु इस पावन क्षण के साक्षी बने। मंदिर के कपाट खुलते ही केदारघाटी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी।

 
Kedarnath Dham
कपाट खुलने से कुछ देर पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी केदारनाथ पहुंचे और कपाट खुलने के बाद दर्शन किए। वहीं पीएम मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा की गई। केदारनाथ धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खुलने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं। 

हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर की गई पुष्प वर्षा

Kedarnath Dham
कपाट खुलते ही हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। आज से दो दिन बाद भगवान बदरीनाथ विशाल के कपाट भी खुल जाएंगे और यात्रा जोरों पर शुरू हो जाएगी।

 
Kedarnath Dham
हमने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित हो और उन्हें यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और इसके लिए हमने समुचित व्यवस्थाएं की हैं।

यह भी पढ़ें- Manimahesh Kailash Yatra :  कब से शुरू होगी मणिमहेश कैलाश यात्रा, जानें डेट और धार्मिक महत्व

कपाट खुलने के दौरान सीएम धामी रहे मौजूद

Kedarnath Dham
सीएम ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम को पूरी भव्यता के साथ सजाया गया है। शुक्रवार सुबह विधि-विधान के साथ शुभ मुहूर्त में कपाट खुलने पर श्रद्धालु देवादिदेव महादेव केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे।

 
Kedarnath Dham
मेरे लिए यह सौभाग्य का क्षण है कि मैं भी कपाट खुलने के दौरान श्री केदारनाथ धाम में उपस्थित हूं। मुख्यमंत्री धामी जी ने केदारनाथ धाम में संचालित मुख्य सेवक भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया।

यह भी पढ़ें- Chardham Yatra: चारधाम यात्रा का कौन सा है पहला धाम, जानें यात्रा के दौरान क्या करें तैयारी

108 क्विंटल फूल-मालाओं से सजा बाबा का दरबार

Kedarnath Dham
कपाट खुलने के लिए मंदिर को 108 क्विंटल फूल-मालाओं से सजाया गया है। वहीं शासन, प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ सुरक्षा बल भी तैनात हैं। उन्होंने बताया कि केदारनाथ में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।

 
Kedarnath Dham
वहीं, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि कपाट खुलने के बाद दर्शन के लिए टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Yamunotri Dham : चारधाम में सबसे पहले करते हैं यमुनोत्री धाम का दर्शन, जानें इसका महत्व और अन्य जानकारी

यह भी पढ़ें- Kedarnath Dham: भगवान शिव की पंचमुखी मूर्ति की डोली यात्रा कब पहुंचेगी केदारनाथ, जानें यहां...

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel