facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  karj mukti ke upay if you want get rid of debt then adopt these miraculous remedies

Karj Mukti Ke Upay: कर्ज से पाना चाहते हैं मुक्ति, तो अपनाए ये चमत्कारी उपाय

जीवांजलीPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Karj Mukti Ke Upay: आज के समय में कर्ज एक आम समस्या बन गई है। बढ़ते कर्ज के दबाव में कई लोग मानसिक और शारीरिक तनाव का सामना कर रहे हैं। कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद भी कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पाती है।

Karj Mukti Ke Upay
Karj Mukti Ke Upay: आज के समय में कर्ज एक आम समस्या बन गई है। बढ़ते कर्ज के दबाव में कई लोग मानसिक और शारीरिक तनाव का सामना कर रहे हैं। कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद भी कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पाती है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ सरल और कारगर उपाय मददगार साबित हो सकते हैं। आइए भोपाल के ज्योतिषाचार्य और वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कर्ज मुक्ति के कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में जानते हैं, जो न सिर्फ आसान हैं बल्कि जल्दी असर भी दिखा सकते हैं।

कर्ज मुक्ति के कारगर उपाय

पीपल के पेड़ की पूजा

अगर आप कर्ज संकट से जूझ रहे हैं तो शनिवार की सुबह और शाम पीपल के पेड़ की पूजा करें। इस दौरान चौमुखी दीपक जलाएं और उसकी परिक्रमा कर कर्ज से मुक्ति की प्रार्थना करें। यह उपाय कर्ज कम करने और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। मान्यता है कि जो जातक पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं, उन्हें सारी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही साथ ही कर्ज से मुक्ति भी मिल जाती है।

नारियल और धागे का उपाय

शनिवार को स्नान करने के बाद एक लाल धागा लें और उसे नारियल के चारों ओर लपेट लें। इसके बाद इस नारियल को किसी बहते पानी में प्रवाहित कर दें। मान्यता है कि इस उपाय से कर्ज की समस्या दूर होती है और जीवन में आर्थिक समृद्धि आती है। घर परिवार में सुख-शांति और उन्नति आती है। जीवन खुशहाल बितने लगता है।

बजरंगबली को नारियल चढ़ाएं

मंगलवार के दिन एक नारियल पर चमेली का तेल लगाएं और उस पर लाल सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं। फिर इस नारियल को भगवान बजरंगबली को अर्पित करें। लगातार 5 मंगलवार तक यह उपाय करने से कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलती है।  मन हमेशा प्रसन्न रहता है। आर्थिक तंगी से मुक्ति भी मिल जाती है।

यह भी पढ़ें- Vivah Muhurat 2025 : साल 2025 में कब-कब है शादी-विवाह का मुहूर्त, जानें यहां...

यह भी पढ़ें- Pair Hilane Ke Nuksan : बैठे-बैठे हिलाते हैं आप भी अपना पैर, जानें ज्योतिषशास्त्र में ये आदत शुभ है या अशुभ

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel