Magh Purnima 2025: हिंदू धर्म में माघ मास की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना और दान-पुण्य करना अच्छा माना जाता है। इस वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ का पर्व चल रहा है, इसलिए माघी पूर्णिमा पर स्नान का महत्व और भी अधिक माना जाता है।
Magh Purnima 2025: हिंदू धर्म में माघ मास की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना और दान-पुण्य करना अच्छा माना जाता है। इस वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ का पर्व चल रहा है, इसलिए माघी पूर्णिमा पर स्नान का महत्व और भी अधिक माना जाता है।
आपको बता दें कि माघी पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन और गंगा स्नान कर चंद्रमा को अर्घ्य देना भी बहुत अच्छा माना जाता है और नौ ग्रहों की शांति के लिए कुछ विशेष उपाय करना भी बहुत लाभकारी माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन कौन से उपाय करना शुभ माना जाता है।
पूर्णिमा तिथि नवग्रह कष्ट निवारण
माघी पूर्णिमा के दिन स्नान, दान, जप, पूजा, हवन का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को अनंत फल की प्राप्ति होती है और जातक के नौ ग्रहों से संबंधित सभी दोष नष्ट हो जाते हैं। सूर्य दोषों की शांति के लिए माघ पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके सूर्य को अर्घ्य देना और आदित्य स्तोत्र का पाठ करना शुभ फल प्रदान करने वाला माना गया है। इसके साथ ही इस दिन लाल चंदन, लाल वस्त्र और गेहूं का दान करें, इस उपाय से आपकी कुंडली में मौजूद सभी सूर्य दोष समाप्त हो जाते हैं।
चंद्रमा की शांति के लिए
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है और उसे मजबूत बनाने के लिए, चंद्र दोष को दूर करने के लिए माघी पूर्णिमा के दिन मिश्री, चीनी और चावल का दान करें, आपको लाभ मिलेगा।
मंगल की शांति के लिए
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल की स्थिति खराब है, तो माघी पूर्णिमा के दिन मंगल के लिए चने की दाल, गुड़ और लाल वस्त्र, तांबे के बर्तन आदि का दान करें।
बुध की शांति के लिए
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह अनुकूल नहीं है, तो उसे माघी पूर्णिमा के दिन आंवले का तेल, हरी सब्जियां दान करनी चाहिए। इससे बुध आपके पक्ष में काम करना शुरू कर देता है।
बृहस्पति के लिए उपाय
यदि किसी व्यक्ति को बृहस्पति से संबंधित कोई परेशानी हो रही है तो उसे माघी पूर्णिमा के दिन बृहस्पति के निमित्त पीली सरसों, केसर, पीला चंदन, मक्का और सोना अपनी क्षमता के अनुसार दान करना चाहिए।
शुक्र दोष निवारण के लिए
माघी पूर्णिमा के दिन शुक्र दोष निवारण के लिए सबसे अच्छा उपाय बताया गया है। जिसके अनुसार कपूर, देसी घी, मक्खन, सफेद तिल, गजक आदि का दान करना चाहिए। इससे लाभ मिलेगा।