Deepak Jalane Ke Niyam : ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में दीपक जलाने से जुड़े महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। भारत में दीपक जलाना सिर्फ धार्मिक परंपरा ही नहीं है, इसे घर की सुख-शांति और समृद्धि से जुड़ा एक महत्वपूर्ण उपाय भी माना जाता है।
Deepak Jalane Ke Niyam : ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में दीपक जलाने से जुड़े महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। भारत में दीपक जलाना सिर्फ धार्मिक परंपरा ही नहीं है, इसे घर की सुख-शांति और समृद्धि से जुड़ा एक महत्वपूर्ण उपाय भी माना जाता है। जब भी कोई व्यक्ति पूजा करता है या मंदिर में दीपक जलाता है, तो उसका एकमात्र उद्देश्य भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करना होता है। लेकिन अगर दीपक जलाते समय कुछ बातों को नजरअंदाज कर दिया जाए, तो पूजा का प्रभाव कम हो सकता है और इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता या इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है।
क्या है इसका महत्व ( Kya Hai Iska Mhatav)
दीपक को प्रकाश का प्रतीक माना जाता है। जब दीपक जलाया जाता है, तो यह अंधकार को दूर करता है, इसी तरह माना जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है। घर, मंदिर या किसी भी शुभ अवसर पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। खासकर शाम के समय दीपक जलाने से देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
कौन सी गलतियों से बचना चाहिए?( Deepak Jalate Samay Kin Galtiyo Se Bachna Chahiye)
दिशा का ध्यान रखें
दीपक को हमेशा पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए। दक्षिण दिशा में दीपक रखने से घर में अशांति, धन की हानि और मानसिक तनाव हो सकता है। चूंकि यह दिशा यमराज की मानी जाती है, इसलिए यहां दीपक जलाना अशुभ माना जाता है। टूटा हुआ दीपक न जलाएं
अगर दीपक टूटा हुआ है या उसमें दरार है, तो उसका इस्तेमाल न करें। टूटा हुआ दीपक अशुभ माना जाता है और इससे पूजा का प्रभाव कम हो सकता है। तेल या घी की मात्रा पर्याप्त होनी चाहिए
दीपक में पर्याप्त मात्रा में घी या तेल होना चाहिए। अगर दीपक जल्दी बुझ जाए या पूरा न जले, तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता है। पूजा से पहले दीपक को अच्छी तरह से भर लें। हाथ-पैर धोकर फिर पूजा करें
दीपक जलाने से पहले हाथ-पैर अच्छी तरह धो लें या स्नान कर लें। अशुद्ध हाथों से दीपक जलाना सही नहीं माना जाता है और इससे पूजा का प्रभाव भी कम हो सकता है। दीपक को सीधे जमीन पर न रखें
दीपक को हमेशा स्टूल, थाली या साफ सतह पर रखें। इसे सीधे जमीन पर रखने से इसकी पवित्रता भंग होती है। दीपक को बुझने न दें
अगर पूजा के दौरान जलाया गया दीपक बीच में ही बुझ जाए, तो यह अच्छा संकेत नहीं है। दीपक को निरंतर जलते रहने का प्रयास करें। यदि किसी कारणवश दीपक बुझ जाए तो भगवान से क्षमा मांग लें। यह भी पढे़ं: Nirjala Ekadashi Vrat 2025: निर्जला एकादशी पर करेंगे ये उपाय, तो जीवन में जरूर मिलेगी सुख-शांति यह भी पढे़ं: Mysterious Temple: ये है उत्तराखंड के 5 प्रसिद्ध और रहस्यमयी मंदिर, जहां देखने को मिलते हैं चमत्कार