facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  bhajan›  lord vishnu bhajan bhajan jo bhav se gayega shree narayan ko sammukh payega bhajan lyrics in hindi

भजन जो भाव से गाएगा, श्री नारायण को सम्मुख पाएगा ।। Bhajan jo Bhav Se Gayega Shree Narayan Ko Sammukh Payega

जीवाजंलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Bhajan jo Bhav Se Gayega Shree Narayan Ko Sammukh Payega: भजन जो भाव से गाएगा, श्री नारायण को सम्मुख पाएगा...भगवान विष्णु का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

भजन जो भाव से गाएगा, श्री नारायण को सम्मुख पाएगा

।। भगवान विष्णु जी का भजन - Lord Vishnu Bhajan ।।

भजन जो भाव से गाएगा, श्री नारायण को सम्मुख पाएगा
(Bhajan jo Bhav Se Gayega Shree Narayan Ko Sammukh Payega)


भजन जो भाव से गाएगा,
तेरा दुख दूर हो जाएगा,
देखेगा जो नयनों से मन के,
श्री नारायण को सम्मुख पाएगा

मन में तेरे भक्ति भाव नहीं,
गिरा आँखों पे पर्दा माया का,
तुझे प्रभु मिलन का चाव नहीं,
क्या करना ऐसी नश्वर काया का

माया सब धरी रह जाएगी,
तन धूल हो जाएगा,
देखेगा जो नयनों से मन के,
श्री नारायण को सम्मुख पाएगा,
भजन जो भाव से गाएगा

मन में अपने भक्ति जगाले,
ध्यान भाव और चिंतन से,
सुख सच्चे सारे मन तू पाले,
जपे जा नाम उनका मन से

भक्ति मन में जगा के जो तू,
नाम चिंतन मन में जगाएगा ,
देखेगा जो नयनों से मन के,
श्री नारायण को सम्मुख पाएगा,
भजन जो भाव से गाएगा

जीवन सौंप दे चरणों में उनके,
सर्वस्व अपना अर्पण कर दे,
वैसे क्या है तेरा यहाँ रे बंदे,
सब उनका है समर्पण कर दे,

सौंप कर सब चरणों में उनके,
राजीव जीवन तेरा संवर जाएगा,
देखेगा जो नयनों से मन के,
श्री नारायण को सम्मुख पाएगा,
भजन जो भाव से गाएगा

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel