facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  maa durga bhajan darbar bula lo maa ehsan tera hoga bhajan lyrics in hindi

दरबार बुला लो माँ एहसान तेरा होगा ।। Darbar Bula Lo Maa Ehsan Tera Hoga

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Darbar Bula Lo Maa Ehsan Tera Hoga: दरबार बुला लो माँ एहसान तेरा होगा...मां दुर्गा का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Maa Durga Bhajan

।। मां दुर्गा का भजन - Maa Durga Bhajan ।।

दरबार बुला लो माँ एहसान तेरा होगा
(Darbar Bula Lo Maa Ehsan Tera Hoga)


दरबार, बुला लो माँ, एहसान तेरा होगा ।
मुझे,अपना, बना लो माँ, अहसान तेरा होगा।
एक, बार, बुला लो माँ, एहसान तेरा होगा ।

मैं फ़ूल, कमल का हूँ, कीचड़ में खिलता हूँ ॥
चरणों से, लगा लो माँ, अहसान तेरा होगा ।
दरबार, बुला लो माँ, एहसान तेरा होगा...

बागों, से फ़ूल चुने, मैंने हार बनाया है ॥
इसे, आप पहन लो माँ, एहसान तेरा होगा ।
दरबार, बुला लो माँ, एहसान तेरा होगा...

मैं, बेटी तेरी हूँ, तूँ माता मेरी है ॥
ये रिश्ता, निभा लो माँ, एहसान तेरा होगा ।
दरबार, बुला लो माँ, एहसान तेरा होगा...

मुझे, जग ने ठुकराया, माँ तुम ना ठुकराना ॥
आँचल में, छुपा लो माँ, एहसान तेरा होगा ।
दरबार, बुला लो माँ, एहसान तेरा होगा...

मेरे, मन के, मन्दिर में, तस्वीर तुम्हारी है ।
तेरे, इन हाथो में, तकदीर हमारी है ॥
तकदीर, बना दो माँ, एहसान तेरा होगा ।
दरबार, बुला लो माँ, एहसान तेरा होगा...

तुम, देख रही हो माँ, मै देख नहीं सकता ।
माँ, बेटे का परदा, कभी हो ही नहीं सकता ॥
परदे, को हटा दो माँ, एहसान तेरा होगा ।
दरबार, बुला लो माँ, एहसान तेरा होगा...

तुम, अष्ट भुजी हो माँ, तेरा रुप निराला है ।
तेरे, शीश मुकुट मईया, ग़ल मोतियन माला है ॥
अब, दर्श, दिखा दो माँ, अहसान तेरा होगा ।
दरबार, बुला लो माँ, एहसान तेरा होगा...

मै धूल का, फूल हूँ माँ, दुनियाँ की ठुकराई ।
मै गिरती, सम्भलती माँ, दरबार तेरे आई ।
चरणों, से लगा लो माँ, एहसान तेरा होगा ।
दरबार, बुला लो माँ, एहसान तेरा होगा...

तूँ ही, है जग जननी, ओ शेरोँ वाली माँ ।
निर्बल, का सहारा हो, ओ शक्तिशाली माँ ।
दुष्टों, को संहारो माँ, एहसान तेरा होगा ।
दरबार, बुला लो माँ, एहसान तेरा होगा।।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel