facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  lord krishna bhajan pakad lo hath banwari nhi to doob jayenge shree krishna bhajan lyrics in hindi

पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे, Pakad Lo Hath Banwari Nhi To Doob Jayenge Lyrics

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Pakad Lo Hath Banwari Nhi To Doob Jayenge: 'पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे' भगवान कृष्ण का भजन है, जिसे आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Pakad Lo Hath Banwari

।। श्रीकृष्ण भजन - Shree Krishna Bhajan ।। 

पकड़ लो हाथ बनवारी
(Pakad Lo Hath Banwari)

पकड़ लो हाथ बनवारी,
नहीं तो डूब जाएंगे,
हमारा कुछ ना बिगड़ेगा,
तुम्हारी लाज जाएगी,
पकड़ लों हाथ बनवारी,
नहीं तो डूब जाएंगे ॥

धरी है पाप की गठरी,
हमारे सर पे ये भारी,
वजन पापो का है भारी,
इसे कैसे उठाऐंगे,
पकड़ लों हाथ बनवारी,
नहीं तो डूब जाएंगे ॥

तुम्हारे ही भरोसे पर,
जमाना छोड़ बैठे है,
जमाने की तरफ देखो,
इसे कैसे निभाएंगे,
पकड़ लों हाथ बनवारी,
नहीं तो डूब जाएंगे ॥

दर्दे दिल की कहे किससे,
सहारा ना कोई देगा,
सुनोगे आप ही मोहन,
और किसको सुनाऐंगे,
पकड़ लों हाथ बनवारी,
नहीं तो डूब जाएंगे ॥

फसी है भवँर में नैया,
प्रभु अब डूब जाएगी,
खिवैया आप बन जाओ,
तो बेड़ा पार हो जाये,
पकड़ लों हाथ बनवारी,
नहीं तो डूब जाएंगे ॥

पकड़ लो हाथ बनवारी,
नहीं तो डूब जाएंगे,
हमारा कुछ ना बिगड़ेगा,
तुम्हारी लाज जाएगी,
पकड़ लों हाथ बनवारी,
नहीं तो डूब जाएंगे ॥

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel