facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  lord vishnu bhajan duniya mein ishwar ek hi hai mujhe kya lena hai hawaron se bhajan lyrics in hindi

दुनिया में ईश्वर एक ही है, मुझे क्या लेना है हजारों से ।। Lord Vishnu Bhajan Lyrics

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Lord Vishnu Bhajan Lyrics: दुनिया में ईश्वर एक ही है, मुझे क्या लेना है हजारों से... भगवान विष्णु जी का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Lord Vishnu Bhajan

।। विष्णु जी का भजन - Lord Vishnu Bhajan ।।

दुनिया में ईश्वर एक ही है, मुझे क्या लेना है हजारों से
(Duniya Mein Ishwar Ek Hi Hai Mujhe Kya Lena Hai Hawaron Se)


दुनिया में ईश्वर एक ही है, मुझे क्या लेना है हजारों से।
अनहद की धुन बजे घट में, उसे क्या लेना है नगारो से।।

घट भीतर भगवान बसे, संसार के विषयों की चाह नहीं।
है सम दृष्टि सबके भीतर, उसे सुख दुःख की परवाह नहीं।।

आना जाना जग रीती है, तुम सीखो बसंत बहारों से ।
यहां संग नही चलता कोई, तुम मिलते लोग हजारों से।।

कोई रहता एक अकेले में, नहीं पङता जग के झमेले में।
कोई मोह माया में बंधकर के, रहता है जग के मेले में।।

मत करना विश्वास कभी, यहां लोग सभी है मतलब के।
स्वार्थ हित रिस्ते जोङ रहे सब,प्रीति करले तु रब से।।

कहे सदानंद सांची सुणलो, यह हरि सुमिरन की बेला है।
संग कर्म चले अपने अपने, ओर कहाँ गुरू कहां चैला है।।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel