facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  bhajan›  goddess durga bhajan tere darbar mein maiya khushi milti hai mata rani bhajan lyrics in hindi

तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है ।। Tere Darbar Mein Maiya Khushi Milti Hai

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Tere Darbar Mein Maiya Khushi Milti Hai: तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है... मां दुर्गा का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Tere Darbar Mein Maiya Khushi Milti Hai:

।। मां दुर्गा का भजन - Goddess Durga Bhajan ।। 

तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है
(Tere Darbar Mein Maiya Khushi Milti Hai)


तेरी छाया में, तेरे चरणों में,
मगन हो बैठूं, तेरे भक्तो में ॥
तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है,
जिंदगी मिलती है रोतों को हँसी मिलती है ॥

इक अजब सी मस्ती तन मन पे छाती है,
हर इक जुबां तेरे ओ मैया गीत गाती है,
बजते सितारों से मीठी पुकारो से,
गूंजे जहाँ सारा तेरे ऊँचे जयकारो से

मस्ती में झूमे तेरा दर चूमे,
तेरे चारो तरफ दुनिया ये घुमे,
ऐसी मस्ती भी भला क्या कहीं मिलती है,
तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है ॥

मेरी शेरों वाली माँ तेरी हर बात अच्छी है,
करनी की पूरी है माता मेरी सच्ची है,
सुख-दुख बँटाती है अपना बनाती है,
मुश्किल मे बच्चे को माँ ही काम आती है

रक्षा करती है भक्त अपने की,
बात सच्ची करती उनके सपनो की,
सारी दुनिया की दौलत यही मिलती है,
तेरे दर बार में मैया खुशी मिलती है ॥

रोता हुआ आये जो हँसता हुआ जाता है,
मन की मुरादो को वो पाता हुआ जाता है,
किस्मत के मारो को रोगी बीमारों को,
करदे भला चंगा मेरी माँ अपने दुलारौ को

पाप कट जाये चरण छूने से,
महकती है दुनिया माँ धुने से,
फिर तो माँ ऐसी कभी क्या कहीं मिलती है,
तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है ॥

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel