facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  bhajan›  karwa chauth 2026 lokgeet lyrics bhajan in hindi vrat vidhi puja hindi song

Karwa Chauth Lokgeet Lyrics: करवा चौथ पर पूजा के दौरान गाएं ये लोकगीत, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Karwa Chauth Lokgeet: इस साल करवा चौथ का पावन पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। यह अवसर पति की लंबी आयु के लिए प्रेम, भक्ति और उत्साह का प्रतीक है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं

Karwa Chauth
Karwa Chauth Lokgeet Lyrics In Hindi: इस साल करवा चौथ का पावन पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। यह अवसर पति की लंबी आयु के लिए प्रेम, भक्ति और उत्साह का प्रतीक है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं, पूजा करती हैं और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाती हैं। करवा चौथ की रौनक को और बढ़ाने के लिए लोकगीतों का विशेष महत्व है, जो इस त्योहार की भावनाओं को शब्दों में पिरोते हैं। इस बार आप अपने उत्सव को और यादगार बनाने के लिए नीचे दिए गए कुछ मधुर और पारंपरिक लोकगीत गा सकती हैं, जो करवा चौथ की खुशी और भक्ति को दोगुना कर देंगे। आइए, इन लोकगीतों के साथ इस पर्व को और भी रंगीन बनाएं...
 

गावो गावो मंगल गीत के आज करवा चौथ है
(Gavo Gavo Mangal Geet Ke Aaj Karwa Chauth Hai Lyrics)

गावो गावो मंगल गीत के आज करवा चौथ है
गावो गावो मंगल गीत के आज करवा चौथ है
वर मांगो अमर हो सुहाग खुल जाये अपने भाग

काम होना पिया जी के प्रीत के आज करवा चौथ है
अर्क करो और दीप जलाओ गोरी के आछात से सिंदूर चढ़ावो
दही पतासा के भोग लगावो

कही शुभ घडी जाए ना बीत के आज करवा चौथ है
मांगो असीस खिले घर आँगन देखु जहा बस देखु मैं साजन
गाड़ी करदो ऐसी प्रीत हैं के आज करवा चौथ है

गावो गावो मंगल गीत के आज करवा चौथ है
गावो गावो मंगल गीत के आज करवा चौथ है
वर मांगो अमर हो सुहाग खुल जाये अपने भाग

------
----------

गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले
(Gaura Maiyya Ji De Rhi Suhag Chalo Sakhi Lene Chalien Lyrics)

गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले

गौरा के माथे पर टीका सोहे
गौरा के माथे पर टीका सोहे

और बिंदिया है लालम लाल चलो सखी लेने चले
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले…

गौरा के कानों में कुंडल सोहे
गौरा के कानों में कुंडल सोहे

और लाली है लालम लाल चलो सखी लेने चले
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले…

गोरा के हाथों में कंगना सोहे
गौरा के हाथों में कंगना सोहे

और मेहंदी है लालम लाल चलो सखी लेने चलें
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले…

गौरा के पैरों में पायल सोहे
गौरा के पैरों में पायल सोहे

और महावर है लालम लाल चलो सखी लेने चलें
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले…

गौरा के अंगों पर लहंगा सोहे
गौरा के अंगों पर लहंगा सोहे

और चुनरी है लालम लाल चलो सखी लेने चले
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले…

गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले

------
----------


करवा चौथ का दिन आया

(Karwa Chauth Ka Din Aaya)


करवा चौथ का दिन आया,
चंदा अम्बर पे छाया है ।
सज धज के अपनी सजनी का,
रूप सांवरिया को भाया है ।।

मेरे साजना मेरी उम्र भी,
लग जाए तुझको ।
दुआएं माँगे कंगना,
मेरे साजना ।।

मेरे हाथों में संग मेहंदी के,
रंग तेरा सजता ।
चाँद जो देखूं छलनी के पीछे,
चेहरा तेरा दीखता ।।

मेरे साजना,
मेरे साजना, मेरी उम्र भी,
लग जाए तुझको ।
दुआएं माँगे कंगना,
मेरे साजन ।।

तेरी पसंद की चूड़ी पहनी,
तेरे नाम की मेहंदी रचाई ।
तेरी प्रीत की चुनर ओढ़ी,
तेरी याद की बिंदिया लगाईं ।।

तेरी पसंद की चूड़ी पहनी,
तेरे नाम की मेहंदी रचाई ।
तेरी प्रीत की चुनर ओढ़ी,
तेरी याद की बिंदिया लगाईं ।।

मेरे साजना,
मेरे साजना मेरी उम्र भी,
लग जाए तुझको ।
दुआएं माँगे कंगना,
मेरे साजना ।।

करवा चौथ का दिन आया,
चंदा अम्बर पे छाया है ।
सज धज के अपनी सजनी का,
रूप सांवरिया को भाया है ।।

तेरी ही धुन मैं गाऊं,
मैं सातों जनम तुझे पाऊं ।
जब जब धरती पे आऊं,
तेरी ही दुल्हन बन जाऊं ।।

तेरी ही धुन मैं गाऊं,
मैं सातों जनम तुझे पाऊं ।
जब जब धरती पे आऊं,
तेरी ही दुल्हन बन जाऊं ।।

मेरे साजना,
मेरे साजना मेरी उम्र भी,
लग जाए तुझको ।
दुआएं माँगे कंगना,
मेरे साजना ।।

करवा चौथ का दिन आया,
चंदा अम्बर पे छाया है ।
सज धज के अपनी सजनी का,
रूप सांवरिया को भाया है ।।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel