facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  lord krishna bhajan jinke hathon mein sudarshan chakra rahe bhajan lyrics in hindi

जिनके हाथों मे सुदर्शन चक्र रहे ।। Jinke Hathon Mein Sudarshan Chakra Rahe

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Lord Vishnu Bhajan: जिनके हाथों में सुदर्शन चक्र रहे, जिनके अधरों पे मुस्कान बिखरी रहे, वो हैं मन भावन श्री मन नारायण,नारायण...भगवान विष्णु का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Lord Vishnu Bhajan

।। विष्णु जी का भजन - Lord Vishnu Bhajan ।।

जिनके हाथों मे सुदर्शन चक्र रहे
(Jinke Hathon Mein Sudarshan Chakra Rahe)


जिनके  हाथों में सुदर्शन चक्र रहे,
जिनके अधरों पे मुस्कान बिखरी रहे
वो हैं मन भावन श्री मन नारायण,नारायण

भक्तों के कष्ट काटने हेतू
कितने ही अवतार किये
त्रेता में जन्मे राम बनकर
द्वापर में घनश्याम बने
धनुष जिनके हाथों की शोभा बने
सिया जिनके संग में विराजी रहें
वो हैं मन भावन वो हैं अति पावन जय श्री राम

मर्यादा का पाठ सिखाया
और वचन को निभाना बताया
पिता के वचनों के मान के खातिर
वनवास को भी खुशी निभाया
एसे प्रभू धरती पर आते रहे
कष्ट मिटा ते रहें
वो हैं मन भावन वो हैं अति पावन जय श्री राम

प्रेम करना इनोह्ने सिखाया
और कंस का संहार किया
इन्द्र के अभिमान को तोड़ा
नख पर गिरवर धारण किया
एसे प्रभू धरती पर आते रहें
कष्ट मिटा ते रहें
वो हैं बड़ा छलिया रास रचैया गोपला
 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel