facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  lord hanuman bhajan bali bajrang bali bal dhari bhajan lyrics in hindi

बली बजरंग बली बल धारी ।। Bali Bajrang Bali Bal Dhari Bhajan

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Bali Bajrang Bali Bal Dhari: बली बजरंग बली बल धारी...भगवान हनुमान जी का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Lord Hanuman Bhajan

।। हनुमान जी का भजन - Lord Hanuman Bhajan ।।

बली बजरंग बली बल धारी
(Bali Bajrang Bali Bal Dhari)


बली बजरंग बली बल धारी आप है भक्तों के हितकारी।
अंजनी लाल आप कहलाते तीनों लोकों में महिमा भारी।
हे गदाधारी हे भयहारी, से मंगलकारी कष्ट हारी।
मेहंदी पुर सरकार की जय हो बालाजी दरबार की जय हो।
न लौटा दर से कोई खाली हो करते सबकी रखवाली॥

हाथ में सोटा लाल लंगोटा गले तुलसी की माला है,
लाल लाल मुख लाल तेज है अद्भुत रूप निराला है।
राम गुड़ गाये, राम को ध्याय, राम छवि हृदय बसी प्यारी॥
मेहंदी पुर सरकार की जय हो बालाजी दरबार की जय हो।

भूत प्रेत इत्यादि आपके नाम से थरथर कांप रहे,
प्रेत राज की देख अदालत मीलो दूरों भाग रहे।
सभी घबराते पास ना आते देखकर दूर भाग जाते।
मेहंदीपुर सरकार की जय हो बालाजी दरबार की जय हो

हम बालक नादान जुबानी भी तेरा गुणगान करें,
आप हमारे नाम को रौशन कर बाबा कल्याण करें।
आपकी लीला आप ही जाने क्या जाने हम सब संसारी॥
मेहंदीपुर सरकार की जय हो, बालाजी दरबार की जय हो,
ना लोटा दर से कोई खाली, हो करते सबकी रखवाली।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel