।। श्रीराम का भजन - Lord Rama Bhajan ।।
जब भी रघुनाथ को पुकारेंगे
(Jab Bhi Raghunath Ko Pukarenge)
जब भी रघुनाथ को पुकारेंगे
जानकी मात संग लाल लखन
और हनुमंत चले आयेंगे
मैने जिस क्षण उन्हें पुकारा था
पल में अपने ही संग पाया था
कितनी कृपा तुम्हारी मेरे प्रभु
जग ये पूछे तो क्या बताएंगे
जब भी रघुनाथ को पुकारेंगे
वीर बजरंग का सहारा है
उनके दम पे ही तो गुजारा है
तेरे भजनों से अन्न पाता हु
वरना कैसे ये घर चलाएंगे
जब भी रघुनाथ को पुकारेंगे
आप हो तो शरण मिली मुझको
हर कोई प्रेम की नजर करता है
क्या मिलेगा छुपाने से मुझको
तेरे भजनों को सदा गायेंगे
जब भी रघुनाथ को पुकारेंगे