facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  lord shiva bhajan mujhe kaha milenge bholenath nandi bol jara bhajan lyrics in hindi

मुझे कहां मिलेंगे भोलेनाथ नंदी बोल जरा ।। Mujhe Kaha Milenge Bholenath Nandi Bol Jara

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Mujhe Kaha Milenge Bholenath Nandi Bol Jara: मुझे कहां मिलेंगे भोलेनाथ नंदी बोल जरा...भगवान शिव का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Lord Shiva Bhajan

।। शिवजी का भजन - Lord Shiva Bhajan ।।

मुझे कहां मिलेंगे भोलेनाथ नंदी बोल जरा
(Mujhe Kaha Milenge Bholenath Nandi Bol Jara)


मुझे कहां मिलेंगे भोलेनाथ नंदी बोल जरा॥
बोल, जरा ओ नंदी, बोल जरा ॥
मैं तो ढूँढूँ, दिन और रात, नंदी बोल जरा ॥
मुझे कहां मिलेंगे भोलेनाथ नंदी बोल जरा

पर्वत, नदियों में, जाकर ढूँढा ॥
सागर, से भी, मैंने पूछा ॥
वो तो गंगा, ले गए साथ, नंदी बोल जरा ॥
मुझे कहां मिलेंगे भोलेनाथ नंदी बोल जरा

नाग, लोक में, जाकर ढूँढा ॥
सर्पों, से भी, मैंने पूछा ॥
वो तो नाग, ले गए साथ, नंदी बोल ज़रा ॥
मुझे कहां मिलेंगे भोलेनाथ नंदी बोल जरा

नील, गगन में, जाकर ढूँढा ॥
तारों, से भी, मैंने पूछा ॥
वो तो चंदा, ले गए साथ, नंदी बोल जरा ॥
मुझे कहां मिलेंगे भोलेनाथ नंदी बोल जरा

बागों, में भी, जाकर ढूँढा ॥
फ़ूल और, कलियों से भी, मैंने पूछा ॥
वो तो भंगिया, ले गए साथ, नंदी बोल जरा ॥
वो तो भंगिया ले गये साथ, नंदी बोल जरा,

कीर्तन, में भी, जाकर ढूँढा ॥
भक्तों, से भी, मैंने पूछा ॥
वो तो डमरू, ले गए साथ, नंदी बोल जरा ॥
मुझे कहां मिलेंगे भोलेनाथ नंदी बोल जरा ॥

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel