facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  lord ganesha bhajan ganpati tere naam ka sahara bhajan lyrics in hindi

गणपति तेरे नाम का सहारा ।। Ganpati Tere Naam Ka Sahara

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Ganpati Tere Naam Ka Sahara: गणपति तेरे नाम का सहारा तुम्हारा तुम्हारा सहारा...गणेश जी का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Lord Ganesha Bhajan

।। गणेश जी का भजन - Lord Ganesha Bhajan ।।

गणपति तेरे नाम का सहारा
(Ganpati Tere Naam Ka Sahara)

गणपति तेरे नाम का सहारा तुम्हारा तुम्हारा सहारा
अगर ना मिलती शरण तुम्हारी लेता जन्म दोबारा
गणपति तेरे नाम का सहारा तुम्हारा तुम्हारा सहारा

शीश पर मुकुट विराजे चंदन है उजियारा
माता तेरी पार्वती है पिता है डमरू वाला,
आकर दर्श दिखा जा बाबा नाम जापुंगा तुम्हारा
गणपति तेरे नाम का सहारा तुम्हारा तुम्हारा सहारा

जब भी जन्म मिलेगा पूजा करें तुम्हारी ,
चरणों में हम रहेंगे सुन लो अरज हमारी,
हम भक्तों की विनती सुन लो दुखड़े सबके मिटा जा
गणपति तेरे नाम का सहारा तुम्हारा तुम्हारा सहारा

करते मूस सवारी विद्या के भंडारी,
रिद्धि सिद्धि के मालिक तुम हो सब जग के रखवाले,
कब से खड़ा हूं दर पर बाबा आकर दर्श दिखा जा
गणपति तेरे नाम का सहारा तुम्हारा तुम्हारा सहारा

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel