विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  lord ganesha bhajan riddhi siddhi ke data suno ganpati bhajan lyrics in hindi

रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति ।। Riddhi Siddhi Ke Data Suno Ganpati Bhajan

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Riddhi Siddhi Ke Data Suno Ganpati: रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति...भगवान गणेश जी का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Lord Ganesha Bhajan

।। भगवान गणेश जी का भजन - Lord Ganesha Bhajan ।।

रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति
(Riddhi Siddhi Ke Data Suno Ganpati)


।। श्लोक ।।

सारी चिंता छोड़ दो,
चिंतामण के द्वार,
बिगड़ी बनायेंगे वही,
विनती कर स्वीकार,

बड़े बड़े कारज सभी,
पल मे करे साकार,
बड़े गणपति का है साथ,
सच्चा ये दरबार,

सिध्द हो हर कामना,
सिध्दिविनायक धाम,
खजराना मे आन बसे मेरे,
शिव गौरी के लाल ॥

रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति,
आपकी मेहरबानी हमें चाहिए,
पहले सुमिरन करूं गणपति आपका,
लब पे मीठी सी वाणी हमें चाहिए,
रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति ॥

सर झुकाता हूं चरणों मे सुन लीजिए,
आज बिगड़ी हमारी बना लीजिए,
ना तमन्ना है धन की ना सर ताज की,
तेरे चरणों की सेवा हमें चाहिए,
रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति ॥

तेरी भक्ति का दील मे नशा चूर हो,
बस आंखो मे बाबा तेरा नूर हो,
कंठ पे शारदा मां हमेशा रहे,
रिद्धि सिद्धि का वर ही हमें चाहिए,
रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति ॥

सारे देवों मे गुणवान दाता हो तुम,
सारे वेदों मे ज्ञानो के ज्ञाता हो तुम,
ज्ञान देदो भजन गीत गाते रहे,
बस यही ज़िन्दगानी हमें चाहिए,
रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति ॥

रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति,
आपकी मेहरबानी हमें चाहिए,
पहले सुमिरन करूं गणपति आपका,
लब पे मीठी सी वाणी हमें चाहिए,
रिद्धि सिद्धि के दाता सुणो गणपति ॥

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel