विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  maa durga bhajan aaj hamare ghar mein maiya ji tera kirtan hai bhajan lyrics in hindi

आज हमारे घर में मैया जी तेरा कीर्तन है ।। Aaj Hamare Ghar Mein Maiya Ji Tera Kirtan Hai

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Aaj Hamare Ghar Mein Maiya Ji Tera Kirtan Hai: आज हमारे घर में मैया जी तेरा कीर्तन है...मां दुर्गा का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Maa Durga Ka Bhajan

।। मां दुर्गा का भजन - Maa Durga Ka Bhajan ।।

आज हमारे घर में मैया जी तेरा कीर्तन है
(Aaj Hamare Ghar Mein Maiya Ji Tera Kirtan Hai)


आज हमारे घर में मैया जी तेरा कीर्तन है
आपको आना होगा हमारा निमंत्रण है
आज हमारे घर में मैया जी तेरा कीर्तन है
आपको आना होगा हमारा निमंत्रण है

भक्तों की टोलियां मां को प्यारी लगे
हम भी आए यहां श्रद्धा के फूल लिए
जय जयकारा लगा लो नाम दुख भंजन है
आपको आना होगा हमारा निमंत्रण है

वह घर स्वर्ग रहे जहां मां की ज्योति जले
उसके कारण सभी मैया जी पूर्ण करें
जय जय कारा लगा लो नाम दुख भंजन है
आपको आना होगा हमारा निमंत्रण है

नसीबों से आई है यह शुभ घड़ी
आपके आने से मैया मेरे मन की कली है खिली
जय जय कारा लगा लो नाम दुख भंजन है
आपको आना होगा हमारा निमंत्रण है

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel