।। हनुमान जी का भजन - Lord Hanuman Bhajan ।।
बजरंगबली हम आ गए हैं आपके दरबार में
(Bajarangbali Hum Aa Gaye Hain Apke Darbar Mein)
बजरंगबली, हम आ गए हैं, आपके दरबार में ॥
आपके, दरबार में हाँ, आपके दरबार में ॥
मिल गई, मंज़िल हमें तो, आपके दरबार में ।
बजरंगबली, हम आ गए हैं, आपके दरबार में ॥
भटके थे हम, अंधेरों में, हमें सहारा, ना मिला ।
यह ज़माना, मिल गया पर, दिल को चुराना, ना मिला ॥
अब तो यह, जीवन हमारा, आपके दरबार में ।
बजरंगबली, हम आ गए हैं, आपके दरबार में ॥
श्री राम के, भक्त हो तुम, भक्तों के, भगवान हो ।
संकटों को, टालने में, तुम बड़े, बलवान हो ॥
हर, खुशी को, पा लिया है, आपके दरबार में ।
बजरंगबली, हम आ गए हैं, आपके दरबार में ॥
आसरा, तुम ही हो मेरा, अब तो मैं, जाऊँ कहाँ ।
आपके, ही नाम से है, रोशन यह, सारा जहाँ ॥
भक्ति का, फ़ल मिल, गया है, आपके दरबार में ।
बजरंगबली, हम आ गए हैं, आपके दरबार में ॥