विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  khatu shyam ji ka bhajan main aya tere dwar mere khatu wale bhajan lyrics in hindi

मैं आया तेरे द्वार, मेरे खाटू वाले ।। Main Aya Tere Dwar Mere Khatu Wale

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Main Aya Tere Dwar Mere Khatu Wale: मैं आया तेरे द्वार, मेरे खाटू वाले...भगवान खाटू श्याम जी का भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Khatu Shyam Ji Ka Bhajan

।। खाटू श्याम जी का भजन - Khatu Shyam Ji Ka Bhajan ।।

मैं आया तेरे द्वार, मेरे खाटू वाले
(Main Aya Tere Dwar Mere Khatu Wale)

 

मैं आया तेरे द्वार,मेरे खाटू वाले,
मेरी सुनले करुण पुकार,मेरे खाटू वाले,
मुझे एक तेरी दरकार, मेरे खाटू वाले,

मैंने सुना है श्याम, हारे का सहारा है,
बेचैन होके दिल ने, आपको पुकारा है,
जरा मेरी और निहार, मेरे खाटू वाले,
मैं आया तेरे द्वार,मेरे खाटू वाले

जब से गया मैं खाटू, तेरा ही हो गया
जब से मिली ये नजरें, दिल मेरा खो गया
है बहुत तेरे उपकार, मेरे खाटू वाले
मैं आया तेरे द्वार,मेरे खाटू वाले

तोड़ के मैं नाते सारे, तेरे पास आ गया
द्वार तेरा खाटू वाले, मुझे रास आ गया
जीवन में आई बहार, मेरे खाटू वाले
मैं आया तेरे द्वार,मेरे खाटू वाले

बीच मझधार में अटकी, सन्नी की नैया है
कमल की नैया का तो, सांवरा खेवैया है
मुझे बस तेरी दरकार, मेरे खाटू वाले
मैं आया तेरे द्वार,मेरे खाटू वाले

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel