facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  bhajan›  lord ganesha bhajan apna hai seth ganpati lala bhajan lyrics in hindi

अपना है सेठ गणपति लाला ।। Apna Hai Seth Ganpati Lala Bhajan

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Apna Hai Seth Ganpati Lala Bhajan: अपना है सेठ गणपति लाला... भगवान गणपति का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

अपना है सेठ गणपति लाला

।। गणेश जी का भजन - Lord Ganesha Bhajan ।।

अपना है सेठ गणपति लाला
(Apna Hai Seth Ganpati Lala)


अपना है सेठ गणपति लाला,
शिव शंकर सूत देव गणपति,
देवो में बलकारी,
सबसे पहले तेरा सुमिरण,
करती दुनिया सारी,
देवो में देव है निराला,
अपना है सेठ गणपति लाला ॥

रणत भवर दरबार लगा,
बैठा है सरकार वहां,
सिद्धिविनायक सा जग में,
और कोई दातार कहाँ,
सारी दुनिया का वो रखवाला,
अपना है सेंठ गणपति लाला,
देवो में देव है निराला,
अपना है सेंठ गणपति लाला ॥

चार भुजाओं धारी है,
मूसे की असवारी है,
लड्डुवन का तुझे भोग लगे,
भक्तो का हितकारी है,
सारे विघ्नो को इसने टाला,
अपना है सेंठ गणपति लाला,
देवो में देव है निराला,
अपना है सेंठ गणपति लाला ॥

दुंद दुन्दाला सूंड सुंडाला,
मस्तक मोटा कान है,
देवो के सिर मोर गजानन,
ऊँची तेरी शान है,
सबकी झोली में इसने डाला,
अपना है सेंठ गणपति लाला,
देवो में देव है निराला,
अपना है सेंठ गणपति लाला ॥

शिव शंकर सूत देव गणपति,
देवो में बलकारी,
सबसे पहले तेरा सुमिरण,
करती दुनिया सारी,
देवो में देव है निराला,
अपना है सेठ गणपति लाला,
अपना है सेठ गणपति लाला ॥
 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel