facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  bhajan›  lord shiva bhajan mein har pal gata jaun om namah shivay bhajan lyrics in hindi

मैं हर पल गाता जाऊं, ओम नमः शिवाय ।। Mein Har Pal Gata Jaun Om Namah Shivay

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Mein Har Pal Gata Jaun Om Namah Shivay: मैं हर पल गाता जाऊं, ओम नमः शिवाय...भगवान शिव का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Lord Shiva Bhajan

।। भगवान शिव का भजन - Lord Shiva Bhajan ।।

मैं हर पल गाता जाऊं, ओम नमः शिवाय
(Mein Har Pal Gata Jaun Om Namah Shivay)


ओम नमः शिवाय,
ओम नमः शिवाय,
मैं हर पल गाता जाऊं,
तेरी भक्ति में खो जाऊं,
सुबह शाम मैं नाम को तेरे,
भोले ध्याता जाऊं,
तेरी भक्ति मे खो जाऊं,
तेरी भक्ति मे खो जाऊं ॥

तेरे जैसा कोई नहीं है,
इस जग में हितकारी,
तेरी महिमा सबसे प्यारी,
गाए दुनिया सारी,
मैं नादान हूं दास तुम्हारा,
क्या महिमा मैं गाऊं,
तेरी भक्ति मे खो जाऊं,
तेरी भक्ति मे खो जाऊं ॥

देवों के तुम देव प्रभू जी,
तुम्हीं हो त्रिपुरारी,
करें आरती तेरी निशदिन,
हे भोले भंडारी,
दो वरदान प्रभू,
इस ‘शिव’ को,
गुण मैं तेरे गाऊं,
तेरी भक्ति मे खो जाऊं,
तेरी भक्ति मे खो जाऊं ॥

ओम नमः शिवाय,
ओम नमः शिवाय,
मैं हर पल गाता जाऊं,
तेरी भक्ति में खो जाऊं,
सुबह शाम मैं नाम को तेरे,
भोले ध्याता जाऊं,
तेरी भक्ति मे खो जाऊं,
तेरी भक्ति मे खो जाऊं ॥

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel