facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  bhajan›  lord rama bhajan thumak chalat ramchandra bajat painjaniyan bhajan lyrics in hindi

ठुमक चलत रामचंद्र, बाजत पैंजनियां ।। Thumak Chalat Ramchandra Bajat Painjaniyan

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Thumak Chalat Ramchandra Bajat Painjaniyan: ठुमक चलत रामचंद्र, बाजत पैंजनियां... भगवान राम का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Lord Rama Bhajan

।। श्रीराम का भजन - Lord Rama Bhajan ।।

ठुमक चलत रामचंद्र, बाजत पैंजनियां
(Thumak Chalat Ramchandra Bajat Painjaniyan)


ठुमक चलत रामचंद्र,
ठुमक चलत रामचंद्र,
बाजत पैंजनियां,
ठुमक चलत रामचंद्र,
बाजत पैंजनियां
ठुमक चलत रामचंद्र

किलकि-किलकि उठत धाय
किलकि-किलकि उठत धाय,
गिरत भूमि लटपटाय
धाय मात गोद लेत,
दशरथ की रनियां

ठुमक चलत रामचंद्र,
बाजत पैंजनियां
ठुमक चलत रामचंद्र,
बाजत पैंजनियां

अंचल रज अंग झारि
अंचल रज अंग झारि,
विविध भांति सो दुलारि
विविध भांति सो दुलारि
तन मन धन वारि-वारि,
तन मन धन वारि
तन मन धन वारि-वारि,
कहत मृदु बचनियां

ठुमक चलत रामचंद्र,
बाजत पैंजनियां
ठुमक चलत रामचंद्र,
बाजत पैंजनियां

विद्रुम से अरुण अधर
विद्रुम से अरुण अधर,
बोलत मुख मधुर-मधुर
बोलत मुख मधुर-मधुर
सुभग नासिका में चारु,
लटकत लटकनियां

ठुमक चलत रामचंद्र,
बाजत पैंजनियां,
ठुमक चलत रामचंद्र,
बाजत पैंजनियां

तुलसीदास अति आनंद
तुलसीदास अति आनंद,
देख के मुखारविंद
देख के मुखारविंद
रघुवर छबि के समान
रघुवर छबि के समान,
रघुवर छबि बनियां

ठुमक चलत रामचंद्र
ठुमक चलत रामचंद्र,
बाजत पैंजनियां
ठुमक चलत रामचंद्र

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel