facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  aarti  maa lakshmi aarti om jai lakshmi mata lyrics aarti vidhi aur mahatva on diwali 2025

Maa Lakshmi Aarti On Diwali: ॐ जय लक्ष्मी माता || Om Jai Lakshmi Mata

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
साक्षी साह
सार

Maa Lakshmi Aarti Lyrics: दीपावली का पावन पर्व पूरे देश में उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार धन, समृद्धि और सुख-शांति का प्रतीक है, जिसमें माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी, जो धन और वैभव की देवी हैं।

Diwali Aarti Lyrics In Hindi:
Diwali Aarti Lyrics In Hindi: दीपावली का पावन पर्व पूरे देश में उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार धन, समृद्धि और सुख-शांति का प्रतीक है, जिसमें माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी, जो धन और वैभव की देवी हैं, उनकी पूजा से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इस शुभ अवसर पर घरों को दीपों, रंगोली और फूलों से सजाया जाता है, और मिठाइयों का आदान-प्रदान कर खुशियां बांटी जाती हैं। ऐसे में आप भी पूजा करते हुए नीचे दी हुई आरती करें...
मां लक्ष्मी जी की आरती
(Maa Lakshmi Ji Kee Aarti )


ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।। 
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता। 
मैया तुम ही जग-माता।।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता। 
मैया सुख संपत्ति दाता। 
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता। 
मैया तुम ही शुभदाता। 
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता। 
मैया सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता। 
मैया वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता। 
मैया क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

महालक्ष्मी जी की आरती,जो कोई नर गाता। 
मैया जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

ऊं  जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। 
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel