विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  lord vishnu bhajan nar se narayan ban jayen prabhu aisa gyan hamen dena bhajan lyrics in hindi

नर से नारायण बन जायें, प्रभु ऐसा ज्ञान हमें देना ।। Nar Se Narayan Ban Jayen Prabhu Aisa Gyan Hamen Dena

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Nar Se Narayan Ban Jayen Prabhu Aisa Gyan Hamen Dena: नर से नारायण बन जायें, प्रभु ऐसा ज्ञान हमें देना... पूजा के दौरान आप भगवान विष्णु का ये भजन गा या सुन सकते हैं।

Lord Vishnu Bhajan

।। विष्णु जी का भजन - Lord Vishnu Bhajan ।।

नर से नारायण बन जायें, प्रभु ऐसा ज्ञान हमें देना
(Nar Se Narayan Ban Jayen Prabhu Aisa Gyan Hamen Dena)


नर से नारायण बन जायें,
प्रभु ऐसा ज्ञान हमें देना॥
दुखियों के दुःख हम दूर करें,
श्रम से कष्टों से नहीं डरें।
उर में सबके प्रति प्यार भरें,
जल बनकर मरुथल में बिखरें।
बाधाओं से टकरा जायें,
प्रभु ऐसा ज्ञान हमें देना॥

आलस में दिवस न कटें कभी,
सेवा के भाव न मिटें कभी।
पथ से ये चरण न हटें कभी,
जनहित के कार्य न छुटें कभी।
दैवी क्षमताएँ विकसायें,
प्रभु ऐसा ज्ञान हमें देना॥

यह विश्व हमारा ही घर हो,
उर में स्नेह का निर्झर हो।
मानव के बीच न अन्तर हो,
बिखरा समता का मृदु स्वर हो।
पूरब की लाली बन छायें,
प्रभु ऐसा ज्ञान हमें देना॥

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel