facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  aarti  lord ganesha aarti lyrics in hindi jai ganesh jai ganesh jai ganesh deva

Lord Ganesha Aarti Lyrics In Hindi: जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा || Jai Ganesh Jai Ganesh Jai Ganesh Deva

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
साक्षी साह
सार

Lord Ganesha Aarti: पूरे देश में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह प्रकाश, समृद्धि और खुशहाली का त्योहार है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दीपावली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है

Lord Ganesha Aarti Lyrics In HIndi
Lord Ganesha Aarti Lyrics In HIndi: छोटी दिवाली 19 अक्टूबर और दिवाली 20 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह प्रकाश, समृद्धि और खुशहाली का त्योहार है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दीपावली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है, क्योंकि गणेश जी विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं, जो हर कार्य में सफलता प्रदान करते हैं। इस शुभ अवसर पर घर-घर में दीप जलाए जाते हैं और मिठाइयों का आदान-प्रदान होता है। ऐसे में आप भी पूजा करते हुए नीचे दी हुई आरती करें...
छोटी दिवाली की आरती
(Lord Ganesha Aarti Lyrics In Hindi)


जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो जाऊं बलिहारी॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel