facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  aarti›  khatu shyam ji ki aarti lyrics in hindi

Khatu Shyam Ji Ki Aarti: बाबा खाटू श्याम जी की आरती | ॐ जय श्री श्याम हरे...

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
नीरज के. पटेल
सार

Khatu Shyam Ji Ki Aarti: सच्चे मन से बाबा श्याम की आरती करने और उनका स्मरण करने से भक्तों को सुख-समृद्धि और मानसिक शांति का आशीर्वाद मिलता है। यहां पढ़ें खाटू श्याम जी की संपूर्ण आरती हिंदी में और बाबा श्याम की भक्ति में लीन होकर बोलें – जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।
 

खाटू श्याम जी की आरती
Khatu Shyam Ji Ki Aarti | खाटू श्याम जी की आरती

ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।
खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे। ॐ जय श्री श्याम हरे...

रतन जड़ित सिंहासन, सिर पर चंवर ढुरे।
तन केसरिया बागो, कुंडल श्रवण पड़े। ॐ जय श्री श्याम हरे...

गल पुष्पों की माला, सिर पार मुकुट धरे।
खेवत धूप अग्नि पर, दीपक ज्योति जले। ॐ जय श्री श्याम हरे...

मोदक खीर चूरमा, सुवरण थाल भरे।
सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करे। ॐ जय श्री श्याम हरे...

झांझ कटोरा और घड़ियावल, शंख मृदंग घुरे।
भक्त आरती गावै, जय-जयकार करे। ॐ जय श्री श्याम हरे...

जो ध्यावे फल पावे, सब दुख से उबरे।
सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम-श्याम उचरे। ॐ जय श्री श्याम हरे...

श्री श्याम बिहारी जी की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत भक्त-जन, मनवांछित फल पावे। ॐ जय श्री श्याम हरे...

जय श्री श्याम हरे, बाबा जी श्री श्याम हरे।
निज भक्तों के तुमने, पूरण काज करे। ॐ जय श्री श्याम हरे...

ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।
खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे। ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel