Shri Govardhan Maharaj Lyrics: आज देशभर में गोवर्धन पूजा का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्योहार भगवान कृष्ण के प्रति आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। इस खास दिन पर आप अपने परिवार के साथ गोवर्धन पूजा की आरती कर सकते हैं, जिसका पाठ हम आपके लिए लेकर आए हैं तो आइए, इस पवित्र अवसर पर भक्ति में डूबें और आरती के साथ उत्सव को और भी खास बनाएं...
श्री गोवर्धन महाराज
(Shri Govardhan Maharaj Lyrics In HIndi)
श्री गोवर्धन महाराज महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो ॥
तोपे पान चढ़े तोपे फूल चढ़े,
तोपे पान चढ़े तोपे फूल चढ़े,
तोपे चढ़े दूध की धार, ओ धार,
तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो,
श्री गोंवर्धन महाराज महाराज…
तेरे कानन कुंडल साज रहे,
तेरे कानन कुंडल साज रहे,
ठोड़ी पे हिरा लाल, ओ लाल,
तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो,
श्री गोंवर्धन महाराज महाराज…
तेरे गले में कंठा सोने को,
तेरे गले में कंठा सोने को,
तेरी झांकी बनी विशाल, विशाल,
तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो,
श्री गोंवर्धन महाराज महाराज…
तेरी सात कोस की परिक्रमा,
तेरी सात कोस की परिक्रमा,
और चकलेश्वर विश्राम, विश्राम,
तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो,
श्री गोंवर्धन महाराज महाराज…
श्री गोवर्धन महाराज महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो ॥