विज्ञापन
Home  ayurveda  patanjali mega food and herbal park will become the single point and largest unit in food processing

Patanjali: फूड प्रोसेसिंग में सिंगल पॉइंट और सबसे बड़ी यूनिट बनेगा 'पतंजलि मेगा फूड एंड हर्बल पार्क'

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निधि
सार

 Patanjali Nagpur: पतंजलि की ओर से नागपुर में स्थापित 'पतंजलि मेगा फूड एंड हर्बल पार्क' में संतरा प्रोसेसिंग का एशिया का सबसे बड़ा प्लांट होगा। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने आज नागपुर के मिहान में इसकी जानकारी दी।

acharya balkrishna statement in nagur
Patanjali Mega food And Herbal Park In Nagpur (नागपुर): पतंजलि की ओर से नागपुर में स्थापित 'पतंजलि मेगा फूड एंड हर्बल पार्क' में संतरा प्रोसेसिंग का एशिया का सबसे बड़ा प्लांट होगा। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने आज नागपुर के मिहान में इसकी जानकारी दी। बालकृष्ण ने नागपुर की धरती का नमन करते हुए कहा कि नागपुर की यह धरा अध्यात्म व क्रांति की धरा है। यह धरा देश व संविधान को मूर्त रूप प्रदान करने वाली है। अब इस धरा से पतंजलि की नवकृषि क्रांति के जरिए देश के किसानों की समृद्धि के द्वार खोले जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि यह प्लांट फूड प्रोसेसिंग का सिंगल पॉइंट व एशिया की सबसे बड़ी यूनिट है। इसे स्थापित करने पर हमें गर्व की अनुभूति हो रही है। हालांकि, इस प्लांट को शुरू करने में बहुत सी विघ्न-बाधाएं आईं। बीच में कोरोना काल भी रहा, पर अंतत: वह दिन आ गया, जिसकी प्रतिक्षा क्षेत्र के किसान वर्षों से कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस प्लांट का विधिवत उद्घाटन माननीय सड़क परिवहन, राज्य मार्ग व जहाजरानी मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के यशस्वी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रविवार 9 मार्च को करेंगे।
patanjali mega food and herbal park

संतरा प्रोसेसिंग प्लांट की पहल 

उन्होंने कहा कि विदर्भ का नाम आते ही यहां के किसानों की आत्महत्याएं व प्रताड़ित और दु:खी किसानों का चित्र स्वत: ही चित्रित हो जाता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही इस चित्र को बदलने का कार्य मिहान के इस संतरा प्रोसेसिंग प्लांट से होगा, इसमें हमें आप सबका साथ व सहयोग चाहिए। इस पूरे क्षेत्र, किसानों व कृषि व्यवस्था की भयावह सूरत हम बदलकर रहेंगे, यह हमारा संकल्प है।
patanjali mega food and herbal park

बॉय प्रोडक्ट्स पर भी फोकस : आचार्य  बालकृष्ण

उन्होंने बताया कि उक्त प्लांट की प्रतिदिन 800 टन प्रोसेसिंग क्षमता है। जिसमें हम ए ग्रेड के साथ-साथ बी व सी ग्रेड के संतरे, प्री-मैच्योर उत्पादन, आंधी से टूटकर गिरने वाले संतरे को भी प्रोसेस करते हैं। हमारा यह प्लांट जीरो वेस्टेज सिस्टम पर काम करता है। हमारा कार्य संतरे के छिलके से प्रारंभ होता है, जिसमें हम संतरे के छिलके से वॉलिटाइल तथा फ्रेगरेंस ऑयल निकालते हैं। इसके लिए हमने विदेशी तकनीक और पूरे सिस्टम पर रिसर्च की, क्योंकि इतना बड़ा प्लांट केवल जूस के भरोसे पर नहीं चलाया जा सकता। हमने इसके बॉय प्रोडक्ट्स पर भी फोकस किया। इस प्लांट को धरातल पर आपके सामने लाने में हमारा काफी समय व पुरुषार्थ लगा।
patanjali mega food and herbal park

''हमारी प्राथमिकता स्थानीय लोगों को रोजगार देना''

उन्होंने कहा कि आज इस क्षेत्र के प्रत्येक गांव का लगभग प्रत्येक किसान हमारे संपर्क में है, साथ ही कुछ प्रतिभाशाली व्यक्ति भी हमारी दृष्टि में हैं। हमारी प्राथमिकता स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने, स्थानीय किसानों को समृद्धशाली बनाने की है। माननीय प्रधानमंत्री का सपना है कि स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाकर देश में मैनपॉवर स्किल तैयार की जाए, उसमें पतंजलि ही अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने बताया कि उक्त प्लांट में आधुनिक मापदंडों के आधार पर पूरा एडवांस सिस्टम है, जिसमें पैकेजिंग लाइन, टैक्नोपैक से लेकर एडवांस रिसर्च लैब्स शामिल हैं। हमारे उत्पादों की गुणवत्ता सर्वोच्च है, हमारे लिए पूरा विश्व बाजार खुला है, लेकिन हमारी प्राथमिकता देश के लोगों को एक्सपोर्ट क्वालिटी के बेहतरीन उत्पाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कच्चे माल की उपलब्धता के आधार पर यहां संतरा, लाइम, आंवला, अनार, अमरूद, अंगूर, लौकी, गाजर का जूस, आम व संतरे का पल्प और प्याज व टमाटर का पेस्ट भी बनाया जाएगा।
 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel