विज्ञापन
Home  ayurveda  holi festival organized at patanjali university holi of flowers was played swami ramdev made this appeal

Patanjali: पतंजलि विश्वविद्यालय में होलीकोत्सव का आयोजन, खेली गई फूलों की होली; स्वामी रामदेव ने की यह अपील

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
सुप्रिया शर्मा
सार

Haridwar News: होली के पावन अवसर पर पतंजलि विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वामी रामदेव और कुलपति आचार्य बालकृष्ण के सानिध्य में वासंती नवसस्येष्टि होलीकोत्सव यज्ञ का भी आयोजन किया गया।

holi celebration 2025 patanjali university
University Of Patanjali Haridwar: होली के पावन अवसर पर पतंजलि विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वामी रामदेव और कुलपति आचार्य बालकृष्ण के सानिध्य में वासंती नवसस्येष्टि होलीकोत्सव यज्ञ का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों को वासंती नवसस्येष्टि की शुभकामनाएं भी दीं।  
holi celebration 2025 patanjali university

'भांग व शराब के नशे में बिगड़ने न दें सामाजिक सौहार्द'

होलीकोत्सव पर स्वामी रामदेव ने कहा कि होली न केवल रंगों व उल्लास का पर्व है, अपितु सामाजिक समरसता, प्रेम, भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हम होली पर प्रण लें कि हमारे भीतर आत्मग्लानि, आत्मविस्मृति, आत्मसम्मोहन आदि न आए। हम सदा सत्य में आरूढ़ रहते हुए अपने सत्य पथ पर, सनातन पथ पर, वेद पथ पर, ऋषि पथ पर, सात्विकता के पथ पर आगे बढ़ते रहें, नूतन सोपान चढ़ते रहें, आरोहण पाते रहें।
University Of Patanjali Haridwar News
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रत्येक पर्व को हम योग और यज्ञ के साथ मनाते हैं। योग व यज्ञ हमारी सनातन संस्कृति के प्राण तत्व हैं, आत्म तत्व हैं। स्वामी जी ने सभी देशवासियों से आह्वान किया कि इस सौहार्द को भांग व शराब के नशे में बिगड़ने न दें। यह समाज के लिए हानिकारक है।
University Of Patanjali Haridwar News

फूलों तथा हर्बल गुलाल से ही खेलें होली 

वहीं, इस मौके पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि होली अहंकार के त्याग का पर्व है। अपने अंदर के विकारी भावों रूपी हिरण्यकश्यप को होलिका में दहन करने का पर्व है। होली पर सभी आपसी मतभेदों को भूल कर भाईचारे के रंग में रंगकर इस पावन पर्व को सार्थक बनाएं। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि होली पर्व पूर्ण सात्विकता के साथ मनाएं। होली पर गोबर, कीचड़ तथा कैमिकल युक्त रंगों का प्रयोग न करें। फूलों तथा हर्बल गुलाल से ही होली खेलें। आचार्य ने कहा कि कैमिकल्स युक्त रंगों से नेत्र तथा त्वचा रोग होने की प्रबल सम्भावना रहती है। 
University Of Patanjali Haridwar News
आचार्य ने होली खेलने से पूर्व कुछ सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि होली खेलने से पहले अपने शरीर के खुले हिस्सों पर सरसों या नारियल का तेल अथवा कोल्ड क्रीम लगाएं, इससे रसायनयुक्त हानिकारक रंगों से त्वचा खराब होने की संभावना कम हो जाती है।
University Of Patanjali Haridwar News

ये लोग रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में पतंजलि विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ पतंजलि संस्थान से सम्बद्ध सभी इकाइयों के इकाई प्रमुख, विभागाध्यक्ष, कर्मचारीगण, शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यगण, शिक्षकगण, विद्यार्थीगण, कर्मचारीगण, संन्यासी भाई व साध्वी बहनें उपस्थित रहे।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel