Vastu Dosh Ke Lakshan: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज का प्रभाव परिवार के सदस्यों पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र में घर में हर चीज को रखने के लिए एक खास दिशा और नियम बताए गए हैं।
Vastu Dosh Ke Lakshan: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज का प्रभाव परिवार के सदस्यों पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र में घर में हर चीज को रखने के लिए एक खास दिशा और नियम बताए गए हैं। कई बार वास्तु के नियमों का पालन न करने या घर में चीजों को गलत दिशा में रखने से हमारे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके प्रभाव से घर की खुशियां चली जाती हैं। घर में नकारात्मक ऊर्जा होने से वास्तु दोष भी बढ़ता है। आइए जानते हैं कौन से वास्तु दोष घर की सुख-शांति छीन लेते हैं। इन वास्तु दोषों के कारण घर के सदस्य हमेशा किसी न किसी परेशानी से घिरे रहते हैं।
इन कारणों से बढ़ता है वास्तु दोष
- घर, कार्यस्थल या दुकान में अगर अंधेरा रहता है तो इन जगहों पर वास्तु दोष होता है। इन जगहों को कभी भी ज्यादा देर तक अंधेरे में नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इन जगहों पर अंधेरा होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- वास्तु के अनुसार रात के समय कभी भी सुगंधित चीजें जैसे परफ्यूम, इत्र आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। तेज गंध नकारात्मक शक्तियों को आपकी ओर आकर्षित कर सकती है।
Trending Video
- अगर घर में हमेशा गंदगी रहती है, रोजाना सफाई नहीं की जाती है तो वहां नकारात्मक ऊर्जा का असर जल्दी होता है। ऐसे घर में वास्तु दोष जल्दी बढ़ता है। इसलिए घर और खुद को साफ-सुथरा रखें।
- बिना पूजा-पाठ के घर में कभी नहीं रहना चाहिए। जिस घर में पूजा-पाठ नहीं होता है, उस घर में बुरी शक्तियां जल्दी निवास करती हैं। इसलिए घर में रोजाना पूजा-पाठ करें, नियमित मंत्र जाप करें और दीपक जलाएं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है।
- जब घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है तो चीजें सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाती हैं। परिस्थिति आपके लिए प्रतिकूल हो जाती है। ऐसी स्थिति में परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है। ऐसी स्थिति में आपको बहुत सावधानी से काम लेना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में बार-बार आर्थिक परेशानियां आ रही हैं तो यह वास्तु दोष का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा परिवार में किसी का बार-बार बीमार पड़ना भी वास्तु दोष का लक्षण है। अगर घर में वास्तु दोष है तो नए काम में रुकावट आने लगती है। साथ ही परिवार में तनाव का माहौल रहता है। माना जाता है कि जिस घर में वास्तु दोष होता है तो व्यक्ति को न सिर्फ निजी जीवन में बल्कि कार्यक्षेत्र में भी असफलता मिलती है।
वास्तु दोष दूर करने के ये हैं उपाय
घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए वास्तु पूजा या यज्ञ करवाना चाहिए। हालांकि, कुछ अन्य उपायों के जरिए भी दोष दूर किया जा सकता है। दरअसल, घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इससे परिवार की सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और वास्तु दोष भी कम होता है। घर में पोछा लगाते समय उसके पानी में नमक डालें। इससे परिवार में चल रही परेशानियां कम होती हैं और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए रसोई के अग्निकोण में लाल रंग का बल्ब लगाएं। इससे सभी दोष दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है कि घर के ईशान कोण में कलश रखने से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। इस दौरान मुख्य द्वार पर काले घोड़े की नाल जरूर लगाएं। यह सुरक्षा कवच की तरह काम करती है। वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में कुछ पौधे लगाएं, इससे ऊर्जा का संचार होता है। आपको मनी प्लांट जरूर लगाना चाहिए। इससे नौकरी या बिजनेस में खूब सफलता मिलती है।
वास्तुदोष नाशक मंत्र
वास्तु दोष होने पर वास्तुदोष नाशक मंत्रों का भी जाप करना चाहिए। इससे वास्तु संबंधी सभी दोष दूर होते हैं। ये मंत्र हैं-‘आकाशात् पतितं तोयम् यथा गच्छति सागरम्, सर्वदेव नमस्कारः केशवं प्रति गच्छति’