Bada Mangal 2025 Date: सप्ताह का हर मंगलवार हनुमान जी को समर्पित होता है। लेकिन ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार का विशेष महत्व बताया गया है। इस माह में बजरंगबली की पूजा बहुत फलदायी मानी जाती है।
Bada Mangal 2025 Date: सप्ताह का हर मंगलवार हनुमान जी को समर्पित होता है। लेकिन ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार का विशेष महत्व बताया गया है। इस माह में बजरंगबली की पूजा बहुत फलदायी मानी जाती है। आपको बता दें कि ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल और बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है।
बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों के सभी दुख और परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। बड़े मंगल के दिन भंडारा करने का भी विधान है। तो आइए जानते हैं इस साल बड़ा मंगल कब से शुरू होने जा रहा है।
बड़ा मंगल 2025 कब से शुरू होगा?
वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल यानी 2025 में बड़ा मंगल 13 मई से शुरू हो रहा है। बता दें कि यह दिन ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, बड़े मंगल के दिन मंदिर जाकर हनुमान जी को बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग अर्पित किया जाता है। इसके साथ ही बजरंगबली को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल वस्त्र अर्पित करें। ज्योतिषियों के अनुसार, जो जातक बड़े मंगल पर ऐसा करते हैं, उन्हें राम भक्त हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही साथ विशेष कृपा भी बनी रहती है।
बड़े मंगल का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह के मंगलवार को हनुमान जी और भगवान श्री राम का मिलन हुआ था। इसी कारण से ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है। बड़े मंगल पर हनुमान जी के साथ भगवान राम की पूजा करने से भक्तों को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से हर व्यक्ति को हर भय से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।