Yoga Retreat: "जीवांजलि वेलनेस रिट्रीट" में बड़ी संख्या में प्रतिभागी पहले ही अपना पंजीकरण करा चुके हैं और अब कुछ ही सीटें शेष बची हैं। बुकिंग शीघ्र बंद होने वाली है, तो बिना देर किए अपना स्थान अभी सुरक्षित करें।
Spiritual Retreat: आज की तेज रफ्तार और तनाव से भरी जिंदगी में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखना पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गया है। इसी उद्देश्य के साथ अमर उजाला प्रस्तुत कर रहा है "जीवांजलि वेलनेस रिट्रीट", जिसका आयोजन 14, 15 और 16 अगस्त को पनांबी रिसॉर्ट, ऋषिकेश में किया जाएगा। 3 दिन और 2 रातों का यह विशेष वेलनेस रिट्रीट उन लोगों के लिए एक अनूठा अवसर है, जो रोजमर्रा की भागदौड़, मानसिक तनाव और शारीरिक थकान से दूर होकर स्वयं से दोबारा जुड़ना चाहते हैं। हिमालय की शांत वादियों और मां गंगा के पावन तट पर आयोजित यह रिट्रीट प्रतिभागियों को प्रकृति के बीच आंतरिक शांति, नई ऊर्जा और समग्र स्वास्थ्य का अनुभव कराएगा।
योगऋषि आचार्य अशुतोष जी महाराज के मार्गदर्शन में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को योग, ध्यान, आयुर्वेद और आध्यात्मिक साधना के माध्यम से तन, मन और आत्मा के संतुलन का अनुभव कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों को कई स्वास्थ्यवर्धक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होंगी।
रिट्रीट की प्रमुख विशेषताएं
योगासन एवं प्राणायाम
ध्यान, माइंडफुलनेस एवं योग निद्रा
स्वर विज्ञान (साइंस ऑफ ब्रीथ)
आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा
सात्त्विक एवं पौष्टिक भोजन
सूर्योदय एवं सूर्यास्त योग सत्र
प्रकृति भ्रमण एवं फॉरेस्ट मेडिटेशन
मंत्र जप एवं ओम् साधना
गंगा आरती एवं पावन हवन
भजन, संगीतमय सत्संग एवं सोलफुल म्यूज़िक नाइट
चक्र संतुलन एवं समग्र जीवनशैली मार्गदर्शन
तनाव प्रबंधन एवं भावनात्मक उपचार
व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं संपूर्ण वेलनेस अनुभव
यह रिट्रीट केवल 3 दिनों का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि स्वयं को समझने, जीवन में संतुलन स्थापित करने और स्वस्थ, सकारात्मक एवं आनंदमय जीवन की ओर पहला कदम बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। यदि आप भी मानसिक तनाव से मुक्ति, बेहतर स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति की तलाश में हैं, तो यह अनुभव आपके लिए अविस्मरणीय साबित हो सकता है।
लोगों में बढ़ रहा है उत्साह, सीटें सीमित
इस वेलनेस रिट्रीट को लेकर लोगों में लगातार उत्साह बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में प्रतिभागी पहले ही अपना पंजीकरण करा चुके हैं और अब कुछ ही सीटें शेष बची हैं। बुकिंग शीघ्र बंद होने वाली है। ऐसे में यदि आप भी नई ऊर्जा, मानसिक शांति और आत्मिक आनंद का अनुभव करना चाहते हैं, तो बिना देर किए अपना स्थान अभी सुरक्षित करें।
बुकिंग एवं संपर्क
अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए संपर्क करें। कॉल / व्हाट्सऐप: 8851178668