विज्ञापन
Home  mythology  kalki avatar when lord vishnu take birth as kalki avatar in which purana is it mentioned

Kalki Avatar : भगवान विष्णु कब लेंगे कल्कि अवतार? जानिए किस पुराण में किया गया है उल्लेख!

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Kalki Avatar Kab Hoga : भगवान कल्कि भगवान विष्णु के अंतिम अवतार होंगे। शास्त्रों में वर्णित है कि उनका जन्म कलियुग में होगा। हिंदू शास्त्रों के अनुसार जब पाप अपने चरम पर होगा, तब भगवान विष्णु कल्कि रूप में धरती पर प्रकट होंगे।

Kalki Avatar
Kalki Avatar Kab Hoga : भगवान कल्कि भगवान विष्णु के अंतिम अवतार होंगे। शास्त्रों में वर्णित है कि उनका जन्म कलियुग में होगा। हिंदू शास्त्रों के अनुसार जब पाप अपने चरम पर होगा, तब भगवान विष्णु कल्कि रूप में धरती पर प्रकट होंगे। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि भगवान कल्कि के जन्म, जन्मस्थान के बारे में किस पुराण में लिखा है और आज हम आपको इस लेख में विष्णु जी के इस अंतिम अवतार से जुड़ी कुछ अन्य खास बातों की जानकारी देंगे।

किस पुराण में कल्कि भगवान का उल्लेख है


 
Kalki Avatar
विष्णु जी के कल्कि अवतार का उल्लेख कई धार्मिक ग्रंथों में देखने को मिलता है। भविष्य पुराण में लिखा है कि पापियों का नाश करने के लिए कलियुग में भगवान कल्कि जन्म लेंगे। कल्कि जी के संबंध में श्रीमद्भागवत पुराण में भी ऐसा ही उल्लेख है। यानी श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार धर्म की स्थापना के लिए भगवान कल्कि धरती पर जन्म लेंगे। स्कंद पुराण में वर्णित है कि जब कलियुग और सत्ययुग का संधिकाल होगा, तब मानव कल्याण के लिए भगवान कल्कि धरती पर जन्म लेंगे। पुराणों के अनुसार कलियुग के अंत में भगवान कल्कि अवतार लेंगे, कलियुग के अंत में अभी 426875 वर्ष शेष हैं। वर्तमान में कलियुग का प्रथम चरण चल रहा है और कलियुग के 5126 वर्ष बीत चुके हैं।

कल्कि अवतार से जुड़ी कुछ खास बातें

Kalki Avatar
कल्कि भगवान विष्णु के दसवें और अंतिम अवतार होंगे। उनके जन्मस्थान के संबंध में लिखा गया है कि भगवान कल्कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक ब्राह्मण के घर जन्म लेंगे। सावन माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी को उनका जन्म होगा। कल्कि जी के पास देवदत्त नाम का घोड़ा होगा, जिस पर बैठकर कल्कि दुष्टों का नाश करेंगे। उनके हाथों में धनुष-बाण के साथ-साथ तलवार भी होगी। शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान कल्कि 64 कलाओं में निपुण होंगे। भगवान राम की तरह कल्कि जी के भी 4 भाई होंगे, जिनके नाम सुमंत, प्रज्ञा और कवि होंगे। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कल्कि अवतार में भगवान विष्णु वैष्णो देवी से विवाह करेंगे। शास्त्रों में उल्लेख है कि, भगवान श्री राम से विवाह करने के लिए देवी युगों-युगों से तपस्या में लीन हैं। कल्कि भगवान उनकी तपस्या भी पूर्ण करेंगे। भगवान विष्णु के कल्कि अवतार का मार्गदर्शन परशुराम जी करेंगे। आपको बता दें कि परशुराम जी को अमरता का वरदान प्राप्त है। 
 
Kalki Avatar

परशुराम जी की सलाह पर कल्कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या करेंगे। कहा जाता है कि, भगवान शिव को प्रसन्न करने के बाद कल्कि भगवान को कई दिव्य शक्तियां प्राप्त होंगी, जिनकी मदद से वे अधर्मियों का नाश करेंगे और धर्म की स्थापना करेंगे। भगवान विष्णु के इस अवतार को अमर भगवान के नाम से भी जाना जाएगा।

यह भी पढ़ें- May 2025 Wedding Dates: मई के महीने में कितने दिन बजेगी शहनाई, जानिए शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें- Char Dham Yatra: आखिर लोग क्यों करते हैं चारधाम यात्रा, जानें इसका महत्व व खास बातें

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel